अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं, जिसकी वजह है उनका भाजपा में शामिल होना। हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा पार्टी का दामन थामा है और इसके बाद से ही वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन कुछ महीनों पहले अभिनेता के बेटे महाअक्षय (मिमोह) भी काफी सुर्खियों में छाये हुए थे। इतना ही नहीं मिमोह की शादी भी रद्द कर दी गई थी। हालांकि, बाद में मिमोह की शादी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा से हो गई थी।