फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तारक मेहता...' में वापसी के लिए दयाबेन ने रखी थी बड़ी शर्ते, अब एक एपिसोड के चार्ज करेंगी 1.50 लाख

Fri, 21 Sep 2018 11:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Disha Vakani
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में लंबे वक्त से दिशा वकानी नदारद थीं। काफी दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि वह अब इस शो में कमबैक नहीं करेंगी। लेकिन पिछले हफ्ते खबर आई कि दिशा शो में वापसी करने जा रही हैं। जो बेशक दिशा वकानी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। हालांकि दिशा ने किस शर्त पर शो में वापसी की है आप इस बात से अंजान होंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Disha Vakani
बता दें मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले दिशा हर एपिसोड का 1.25 लाख चार्ज करती थीं लेकिन, अब उन्होंने एक एपिसोड के लिए 1.50 लाख रुपए की डिमांड की है। इसके साथ ही कई शर्ते भी रखी हैं। उनकी शर्त है कि वह किसी भी सिचुएशन में शाम 6 बजे से ज्यादा काम नहीं करेंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Disha Vakani
दिशा दोपहर 11 से शाम को 6 बजे तक की शिफ्ट में काम करेंगी। इतना ही नहीं दिशा महीने में 15 दिन ही काम करेंगी जबकि दूसरे एक्टर्स 22-25 दिन काम कर रहे हैं। चैनल ने उनकी सभी शर्तों को मान लिया है। बता दें 'दयाबेन शो का फेमस कैरेक्टर है इसलिए उन्हें आसानी से किसी दूसरी अभिनेत्री से रिप्लेस नहीं कर सकते इसलिए चैनल और प्रोड्यूसर (असित मोदी) दिशा के वापस आने का इंतजार कर रहे थे।

4 of 5
Disha Vakani
दिशा वकानी पिछले साल सितंबर से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर नहीं आई थीं। दिशा मैटरनिटी लीव ली थी जिसके बाद से लगातार फैंस उनका वापसी का इंतजार कर रहे हैं। उनके न होने पर मेकर्स ने स्टोरीलाइन में कई चेंज किए। लेकिन, अब वे और ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहते इसलिए उन्होंने दिशा से वापस आने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को 10 साल पूरे हो चुके हैं। जुलाई 2008 से शुरू हुआ ये सीरियल टीवी की हिस्ट्री में सबसे लंबा चलने वाला पांचवा शो है। इस शो के अबतक करीब ढाई हजार से ज्यादा एपिसोड टेलिकास्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें