फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ मईया पर बन रही फिल्म से लेकर पवन सिंह की 'शपथ' तक, ये हैं भोजपुरी सिनेमा की 5 बड़ी खबरें

विज्ञापन
1 of 6
हर शुक्रवार की तरह अमर उजाला एक बार फिर से अपने दर्शकों के लिए भोजपुरी सिनेमा से जुड़ी खबरें लेकर आया है। पिछले हफ्ते हमने आपको ढेर सारी भोजपुरी फिल्मों की खबरों से रूबरू करवाया था। आज फिर हम आपके लिए इस सिनेमा से जुड़ी बेहद खास खबरें लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं भोजपुरी सिनेमा की इस हफ्ते की पांच सबसे बड़ी खबरें।
विज्ञापन

2 of 6
'बिटिया छठी माई' के का पहला पोस्टर रिलीज
भोजपुरी फिल्मों के कलाकार यश कुमार और अभिनेत्री अंजना सिंह जल्द ही छठ माईया पर आधारित फिल्म में नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का नाम 'बिटिया छठी माई के' है। इस फिल्म का निर्देशन सुजीत शर्मा कर रहे हैं जबकि दीपक शाह फिल्म के निर्माता है। 'बिटिया छठी माई के' के का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। खबरों की मानें तो यह फिल्म इस साल छठ के मौके पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
'शेर सिंह' फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें वायरल
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शेर सिंह' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है। इस बीच 'शेर सिंह' की शूटिंग की पवन और आम्रपाली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। पवन और आम्रपाली के फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन शशांक राय कर रहे हैं। 

4 of 6
प्रियंका सिंह के 'बनारसी पान' ने बिखेरा जलवा
अपने भोजपुरी गानों से लाखों दिलों को जीत वाली मशहूर गायिका प्रियंका सिंह का एक गाना इन दिनों भोजपुरी दर्शकों के बीच काफी धमाल मचा रहा है। प्रियंका सिंह के इस गाने का नाम 'बनारसी पान' है। इस गाने को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनका यह एक ऑडियो गाना है। 'बनारसी पान' गाने को प्रियंका के साथ उनके भाई राणा प्रताप सिंह बंटी ने अपने बेहद दमदार आवाज में गाया है। 

विज्ञापन

5 of 6
‘बलम जी लव यू’ की रिलीजिंग तय
सुपरस्टार खेसारीलाल यादव जल्द ही फैंस को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बलम जी लव यू’ का तोहफा देने वाले हैं। बताया इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर अशोक समर्थ भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। बीते दिनों ‘बलम जी लव यू’का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब इस फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा हो चुकी है। खबरों की मानें तो ‘बलम जी लव यू’ इस साल दुर्गा पूजा पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पवन सिंह की फिल्म 'शपथ' का पहला पोस्टर रिलीज
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म 'शपथ' का पोस्टर रिलीज हो चुका है। पोस्टर में वह काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। शपथ के पोस्टर को दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ रौशन राजपूत , सोनालिका प्रसाद , चाँदनी सिंह , यामिनी सिंह , जय सिंह और ब्रिजेश त्रिपाठी आदि मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म शपथ का निर्देशन दीपक जौल कर रहे हैं। जबकि फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और निलम शर्मा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें