फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा सालियान केस में पुलिस से हुई भारी चूक, फॉरेंसिक जांच के लिए नहीं भेजा गया फोन, मौत के कई दिन बाद भी था एक्टिव

Mon, 24 Aug 2020 02:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा सालियान - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच अब सीबीआई कर रही है। सुशांत की मौत के बाद से ही दिशा सालियान का केस भी सुर्खियों में आ गया है। बता दें कि सुशांत की मौत के छह दिन पहले यानी 8 जून को दिशा ने मुंबई के मलाड स्थित एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

2 of 5
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा सालियान को लेकर एक अहम जानकारी सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा का फोन उनकी मौत के बाद भी एक्टिव था। इतना ही नहीं उनका फोन भी जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को नहीं भेजा गया। जानकारी के मुताबिक 17 जून तक दिशा का फोन चालू था।
विज्ञापन

3 of 5
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा की मौत कैसे हुई, इस बारे में भी नहीं पता चल सका है। रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा के पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी भी नहीं हुई थी और क्राइम सीन की पड़ताल भी नहीं हुई है। दिशा की ऑटोप्सी से पता चला कि ऑटोप्सी उनकी मौत के दो दिन बाद की गई थी। जिसके बाद इस पर लोगों ने कई सवाल उठाए थे।

4 of 5
दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि दिशा और सुशांत का केस आपस में लिंक है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर ट्रेंडिंग भी देखने को मिली। दिशा और सुशांत आपस में बातचीत करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान दोनों ही अप्रैल के महीने से टच में थे। दोनों के बीच काम के सिलसिले में कई बार बात हुई थी। दिशा एक्टर का पीआर मैनेज कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि दिशा सालियान ने आठ जून को कथित तौर पर एक बिल्डिंग से खुदकर खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत के ठीक एक हफ्ते बाद सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके घर में मिला था। पुलिस ने बताया था कि उन्होंने भी आत्महत्या की थी। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर कुछ लोग सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत को एक-दूसरे से जोड़कर देख रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें