13 जून को दिशा पाटनी ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर दिशा को कई सेलेब्स ने विश किया। टाइगर श्रॉफ ने दिशा के लिए एक स्पेशल डांस वीडियो भी पोस्ट किया। लेकिन इस सबके बीच दिशा के घर एक मेहमान भी आया है। इसके बारे में खुद दिशा ने सोशल मीडिया पर रिवील किया।
विज्ञापन
2 of 6
दिशा पाटनी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल दिशा के घर जो नया मेहमान आया है वो एक पेट (Pet) है जो कि एक बिल्ली है। दिशा ने बिल्ली की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- 'परिवार में तुम्हारा
स्वागत है, किट्टी' (Keety)।
विज्ञापन
3 of 6
disha
दिशा ने किट्टी की तस्वीर शेयर करने के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी में बिल्ली के वीडियो भी शेयर किए। फोटोज और वीडियोज में दिशा किट्टी के साथ खेलती नजर आ रही थीं। इसके साथ ही दिशा ने सभी लोगों को जन्मदिन की बधाई देने के लिए शुक्रिया भी कहा।
4 of 6
tiger shorff and disha patani
- फोटो : social media
बता दें कि बर्थडे की देर शाम दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आईं थी। दोनों अपने कुछ कॉमन फ्रेंड्स के साथ डिनर पर गए थे। एक तरफ जहां वेस्टर्न ड्रेस में दिशा बेहद अट्रेक्टिव नजर आ रही थीं तो वहीं टाइगर भी केजुअल लुक में नजर आए।
विज्ञापन
5 of 6
Disha Patani
- फोटो : social media
गौरतलब है कि दिशा की हालिया रिलीज फिल्म भारत सौ करोड़ क्लब में शामिल हो गई है और इस फिल्म के साथ ही दिशा ने 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म की हैट्रिक मारी है। इससे पहले दिशा की एम एस धोनी और बाघी 2 भी सौ करोड़ क्लब में पहुंची थी।
वहीं बात अगर वर्कफ्रंट की करें तो दिशा इन दिनों मलंग की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में दिशा के साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू नजर आएंगे। फिल्म को मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं।