फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम की तस्वीर देख पति आनंद ने जाहिर की रेल सफर की इच्छा, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

Fri, 14 Jun 2019 03:17 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर और आनंद आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में हाल ही में सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में सोनम ट्रेन की बर्थ पर लेटी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वो एक प्यारी सी स्माइल करती दिख रही हैं। शेयर होने के साथ ही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और साथ ही वायरल हो गया है इस फोटो पर आनंद आहूजा का कमेंट। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शेयर की हुई थ्रोबैक फोटो में सोनम कपूर ब्लूक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और ट्रेन की अपर बर्थ पर लेटी हुई हैं। फोटो के साथ ही सोनम ने कैप्शन लिखा है- 'बहुत ही अनोखा है ये ट्रेन का सफर। अच्छे दृश्य दिखने से लेकर भोजन शेयर करना। मुझे वास्तव में कभी-कभी ट्रेन के सफर की याद आती है। एक फैमिली की रोड ट्रिप।'
विज्ञापन

3 of 5
सोनम और आनंद के कमेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम के पोस्ट पर चार लाख से अधिक लाइक्स हैं और ढेरों कमेंट्स। फोटो पर सोनम के पति और मां ने भी कमेंट किया है। सोनम की मां ने कमेंट लिखा है- 'तुमने इसे कहां से ढूंढ़ लिया?' इसके साथ ही आनंद इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखते हैं- मुझे यह तस्वीर बहुत पसंद है और ट्रेन भी। चलो कहीं चलते हैं.. पिछली बार मैं ऋषिकेश गया था ट्रेन से। लेकिन सबसे ज्यादा याद करने वाला पल बांधवगढ़ का था। कुछ 14 घंटे की जर्नी और 30 क्लासमेट्स।'
 

4 of 5
sonam kapoor, anand ahuja - फोटो : instagram
पति आनंद के कमेंट पर सोनम ने रिप्लाई देते हुए लिखा- ट्रेन का सफर बेहद मजेदार और रोमांटिक होता है और तुम्हारे साथ कहीं भी सफर करना अच्छा लगता है। तो ट्रिप के प्लान के लिए मैं तैयार हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की करें तो सोनम की आखिरी बार पिता अनिल कपूर के साथ 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आईं थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई
कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं अब सोनम की अगली फिल्म जोया फैक्टर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें