फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात टाइगर श्रॉफ संग डिनर डेट पर निकलीं दिशा पाटनी, तस्वीरों में देखें बागी कपल की केमेस्ट्री

Thu, 25 Feb 2021 11:59 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : yogenshah_s Instagram
नेशनल क्रश कही जाने वाली बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दिशा पाटनी दर्शकों के बीच बहुत मशहूर हैं। कभी अपनी फिल्मों के कारण तो कभी टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप को लेकर दिशा सुर्खियों में छाईं रहती हैं। हाल ही में टाइगर और दिशा को देर रात मुंबई में स्पॉट किया गया जहां दोनों डिनर के लिए बाहर निकले थे। उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं हैं जो काफी वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं दिशा पाटनी की ड्रेस फैंस का ध्यान आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : yogenshah_s Instagram
दिशा अपने कूल लुक्स के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में इस डिनर डेट के दौरान दिशा की ड्रेस भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। दिशा ने भूरे रंग की पैंट के साथ स्पोर्ट्स ब्रा पहनी हुई थी वहीं टाइगर हरे रंग की शर्ट और ट्रैक पैंट पहने कैजुअल लुक में नजर आए। योगेन शाह द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
disha patani, tiger shroff - फोटो : social media
गौरतलब है कि टाइगर और दिशा पिछले काफी समय से एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अक्सर दोनों को साथ में वक्त बिताते देखा गया है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे की तस्वीर पर अक्सर कमेंट करते नजर आते हैं। 

4 of 5
टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी - फोटो : Instagram
कुछ समय पहले जब टाइगर को एक फुटबाल मैच के दौरान चोट लग गई थी तो दिशा उनके साथ ही मौजूद थीं। सिर्फ टाइगर ही नहीं बल्कि उनकी मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ को भी कई मौकों पर दिशा के लिए प्यार जताते देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
ऑफस्क्रीन के अलावा बड़े पर्दे पर भी टाइगर और दिशा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। टाइगर और दिशा फिल्म 'बागी 2' में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में इनकी केमेस्ट्री फैंस को बहुत अच्छी लगी थी। फैंस को उम्मीद है कि बहुत जल्द टाइगर और दिशा फिल्मो में साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें