फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के रंग: दिशा परमार ने राहुल वैद्य को बताया सपोर्टिव पति, कहा उनकी वजह से लौट पाई सेट पर

Mon, 30 Aug 2021 05:12 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल वैद्य और दिशा परमार - फोटो : फाइल
राहुल वैद्य और दिशा परमार बीते महीने 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने सात फेरे लिए। दोनों की शादी बहुत ही धूमधाम से हुई और उनकी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। एक तरह जहां राहुल वैद्य बिग बॉस 14 के बाद लगातार काम में व्यस्त रहे तो वहीं दिशा परमार लंबे समय तक पर्दे से गायब दिखी। दिशा परमार खबरों में तब आईं जब बिग बॉस के घर में राहुल वैद्य ने खुलेआम उनसे अपने प्यार का इजहार किया।

राहुल वैद्य को बताया लकी चार्म

दिशा परमार साल 2012 में नकुल मेहता के साथ नजर आईं थीं। 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' शो ने दिशा परमार को रातों-रात स्टार बना दिया था। लेकिन इसके बाद वो ज्यादा वो किसी भी शो में मुख्य भूमिका में नजर नहीं आईं। एक लंबे समय बाद मुख्य अभिनेत्री के तौर पर लौट रहीं दिशा परमार ने अपने पति राहुल वैद्य को खुद के लिए लकी बताया और साथ ही कहा शादी के 15 दिनों में ही उनके हाथ बड़ा प्रोजेक्ट आया। दिशा बातचीत में राहुल वैद्य की तारीफ के पूल भी बांधती हुईं नजर आईं। 
विज्ञापन

2 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : instagram/rahulvaidyarkv
राहुल को दिया श्रेय

एक बार फिर से नकुल मेहता के साथ ऑन-स्क्रीन धमाल मचाने को तैयार दिशा ने हाल ही में एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में कहा कि राहुल मेरे लिए बहुत भाग्यशाली हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं सारा श्रेय राहुल को दूंगी। मैं उनसे कहती हूं कि जैसे ही हमारी शादी हुई मुझे एक बड़ा शो मिल गया तुम मेरे लिए बहुत लकी हो। मुझे लगता है राहुल की वजह से ही मैं अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल जिंदगी के बीच संतुलन बनाए रखने में सक्षम हूं।
विज्ञापन

3 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : instagram: dishaparmar
राहुल वैद्य बहुत सपोर्टिव हैं

राहुल वैद्य दिशा परमार से कितना अधिक प्यार करते हैं ये तो उनकी आंखो में साफ दिखता है। दिशा ने मीडिया से खास बातचीत में ये भी बताया कि राहुल वैद्य बहुत ही सपोर्टिव पति हैं। उन्होंने कहा, ‘वो बहुत ही सपोर्टिव रहे हैं। हमारी शादी के 15 दिनों के अंदर ही मैं शूटिंग सेट पर लौट आई थी। उन्होंने जिस तरह से सब चीजों को संभाला मैं उसकी सरहाना करती हूं और उसके लिए उनका धन्यवाद करती हूं। वो बहुत ही मदद करते हैं और मैं चीजे आराम से मैनेज कर पाती हूं।

4 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : instagram/rahulvaidyarkv
 रीति रिवाज से की थी शादी

दिशा परमार और राहुल वैद्य 16 जुलाई को शादी के बंधन मे बंधे थे। इन दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। हल्दी से लेकर मेहंदी और संगीत से लेकर शादी तक इन दोनों के फंक्शन्स की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इनकी शादी के पहले तो सभी रस्मों को बड़ी ही खूबसूरती के साथ किया गया। अब राहुल वैद्य अपनी नई नवेली दुल्हन दिशा परमार को अपने घर ले आएं हैं, जहां उनके परिवार ने दिल खोलकर दिशा परमार का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : instagram: dishaparmar
राहुल ने दिशा के जन्मदिन पर किया था प्रपोज

राहुल वैद्य ने टीवी अभिनेत्री दिशा परमार से अपने प्यार का इजहार बिग बॉस के घर मे रहकर नेशनल टेलीविजन पर किया था, जिसमें सभी घरवालों और उनके दोस्त आली गोनी ने उनकी मदद की थी। हालांकि दिशा के जवाब का राहुल वैद्य ने बिग बॉस के घर में लंबे समय तक इंतजार किया और आखिरकार दिशा ने राहुल वैद्य का हमसफर बनने के लिए हां कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें