बॉलीवुड के डिस्को किंग दिवंगत बप्पी लाहिड़ी की अस्थियाें को गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया गया। पीटीआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बप्पी दा के बेटे बप्पा लाहिड़ी, पत्नी चित्रानी और बेटी रेमा लाहिड़ी ने प्रसिद्ध संगीत निर्देशक और गायक की अस्थियाें को कोलकाता के आउट्राम घाट पर निधन के 16 दिनों बाद विसर्जित किया है।