फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: निर्देशक केवी राजू का निधन और सनी लियोनी के गाने पर बवाल, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Sat, 25 Dec 2021 07:46 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
केवी राजू, सनी लियोनी - फोटो : Social Media
कन्नड़ फिल्मों के मशहूर निर्देशक केवी राजू का शुक्रवार को बंगलूरू में उनके आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 67 साल के थे। वह उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे और दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके परिवार में एक बेटा और बेटी हैं। वे केवी जयराज के छोटे भाई थे। उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'इंद्रजीत' का निर्देशन किया था और काजोल और जितेंद्र की फिल्म 'उधार की जिंदगी' का निर्देशन भी किया था। केवी राजू कन्नड़ इंडस्ट्री के लोकप्रिय और प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक थे जिन्होंने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने 1982 में सहयोगी निर्देशक के रूप में फिल्म उद्योग में प्रवेश किया। राजू ने निर्देशक और लेखक के रूप में 1984 में फिल्म 'ओलेव बदुकु' से करियर शुरू किया था। उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों में 'युद्धकंडा', 'बेली मोदगालु', 'इंद्रजीत', 'कड़ाना', 'बेली कलुंगारा',  'हुलिया' है।
 
दुखद: कन्नड़ निर्देशक केवी राजू का 67 साल की उम्र में निधन, अमिताभ की फिल्म 'इंद्रजीत' के डायरेक्टर भी रहे



 
विज्ञापन

2 of 10
सनी लियोन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सनी लियोनी (Sunny Leone) अपने नए गाने 'मधुबन में राधिका नाचे' (Madhuban) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस गाने पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। ज्यादातर लोग इस गाने का वीरोध कर रहे है। गाने में बेशक सनी ने बेहतरीन डांस मूव्स दिखाए हों लेकिन मथुरा में इसका खास विरोध किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में संतों ने सनी लियोनी के इस नए वीडियो एलबम को बैन करने की मांग की है। संतो का कहना है कि राधा उनके लिए पूजनीय हैं। सनी ने गाने पर अश्लील डांस किया है। ऐसे में उसे बैन कर देना चाहिए। उन्होंने डांस को अश्लील बताते हुए हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘अगर सरकार ने एक्ट्रेस के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और उसके वीडियो एलबम पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।’
 
Madhuban: 'राधा हमारे लिए पूजनीय, सनी लियोनी कर रही अश्लील डांस', मथुरा के संतों ने दी कोर्ट जाने की धमकी




 
विज्ञापन

3 of 10
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
कटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं और दोनों ही अपने-अपने काम पर वापस आ गए हैं। शादी के बाद कटरीना और विक्की कौशल अपना पहला क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं। ये न्यूली मैरिड कपल अपने नए घर में क्रिसमस सेलिब्रेट करेगा। जहां विक्की कौशल अपने काम को पूरा करके क्रिसमस सेलिब्रेट करने वापस मुंबई आ गए हैं तो वहीं इसी मौके पर कटरीना ने दोबारा फिर से एक नई शुरुआत करते हुए अपनी आगामी फिल्म की घोषणा कर दी है। कटरीना ने क्रिसमस के मौके पर मैरी क्रिसमस पोस्ट करते हुए नई फिल्म के बारे में जानकारी दी। कटरीना की इस पोस्ट पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। कटरीना से पहले विक्की भी अपने काम पर लौटने की जानकारी फैंस को दे चुके हैं।
 
Katrina Kaif New Film: शादी के बाद काम पर लौटीं कटरीना, फैंस ने यूं लुटाया प्यार


 

4 of 10
83 Movie Box Office Collection - फोटो : Instagram
हिंदी फिल्मों की मार्केटिंग संभालने वालों के लिए बीते कुछ महीने नई चुनौतियां बनकर आए हैं। मुंबई को ही सारा हिंदुस्तान समझकर या अधिक से अधिक मेट्रो शहरों तक ही अपनी फिल्मों की पहुंच बना लेने को ही अपना पूरा लक्ष्य बना लेने का बड़ा खामियाजा रिलायंस एंटरटेनमेंट की शुक्रवार को रिलीज फिल्म ‘83’ को उठाना पड़ा है। शनिवार की सुबह तक मिले आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘83’ की पहले दिन की ओपनिंग उम्मीद से बहुत कम रही है और अगर इस फिल्म की कमाई शनिवार और रविवार को नहीं बढ़ी तो फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये तक पहुंचना भी मुश्किल होगा। इस फिल्म के हीरो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को फिल्म के सोशल मीडिया पर चले रहे बहिष्कार की मुहिम का भी सामना करना पड़ रहा है।
 
83 Movie Box Office Collection Day 1: उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी रणवीर की फिल्म, पहले दिन रहा सिर्फ इतना कलेक्शन
विज्ञापन

5 of 10
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘83’ रिलीज हो गई है। इस फिल्म में साल 1983 में हुए क्रिकेट के वर्ल्ड कप की शानदार कहानी दिखाई गई है, जिसमें रणवीर महान क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में नजर आ रहे हैं। तो वहीं, फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं। उन्होंने इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाया है। रणवीर की इस फिल्म को फैंस मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं लेकिन सेलेब्स ने इस फिल्म और रणवीर की एक्टिंग पर बेशुमार प्यार लुटाया है। वहीं, अब फिल्म ‘83’ पर इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है।
 
83 Movie: रणवीर सिंह की एक्टिंग के दीवाने हुए विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, फिल्म ‘83’ पर दी ये प्रतिक्रिया


 
विज्ञापन

6 of 10
निधि भानुशाली, भव्य गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ साल 2008 से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल के कलाकार दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। खास बात ये है कि इन सालों में इस टीवी सीरियल से कई कलाकार जुड़े हैं, जिसमें निधि भानुशाली और भव्य गांधी का नाम भी शामिल है। निधि शो में 'सोनू' का किरदार निभाती थीं और उनके साथ 'टप्पू' के किरदार में भव्य गांधी नजर आते थे। दोनों ही सीरियल छोड़ चुके हैं लेकिन दोनों ही डेटिंग की खबरें आज भी छाई रहती हैं। वहीं, अब निधि भानुशाली ने भव्य गांधी संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।
 
Nidhi Bhanushali: क्या भव्य गांधी उर्फ ‘टप्पू’ को डेट कर रही हैं निधि भानुशाली? इंटरव्यू में बताई सच्चाई


 
विज्ञापन

7 of 10
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही जैकी और रकुल प्रीत सिंह ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया के जरिए ऑफिशियल किया था। आज क्रिसमस के मौके पर जैकी भगवानी अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर रकुल प्रीत ने अपने बॉयफ्रेंड को बेहद ही स्पेशल अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस ने जैकी के लिए अपना प्यार जाहिर किया है।
 
Jackky Bhagnani Birthday: रकुल प्रीत सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा प्यारा नोट


 

8 of 10
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में तो अपना परचम लहराया ही है साथ ही उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा ने एक से बढ़कर एक दमदार रोल निभाए हैं और हर रोल में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। आज के टाइम में प्रियंक अपने दम पर एक ग्लोबल आइकन हैं। 22 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म "द मैट्रिक्स रीसरेक्शन्स" में प्रियंका ने सती का किरदार निभाया है। हालांकि इसमें उनका रोल कुछ ही समय का था। अब इस रोल को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही हैं जहां कुछ लोग उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें छोटे रोल के लिए ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
 
'द मैट्रिक्स रीसरेक्शन्स' में छोटा रोल होने पर ट्रोलर्स ने प्रियंका चोपड़ा को किया ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया करारा जबाव


 

9 of 10
अंकिता लोखंडे हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें - फोटो : insta/lokhandeankita
टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी की थी। अंकिता की शादी काफी ग्रैंड हुई थी और टीवी जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी शादी में शामिल हुई थी। इस समय अंकिता अपनी न्यूली शादी को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में अंकिता ने अपने ससुराल में गृह प्रवेश किया था, जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फैंस को उनकी ये वीडियो बेहद पसंद आई थी। अब एक्ट्रेस ने क्रिसमस के मौके पर पति विक्की जैन संग अपनी हल्दी सेरेमनी की अनदेखी और खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अंकिता बेहद सुंदर लग रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए अंकिता ने अपने पति विक्की जैन के लिए एक प्यार भरा संदेश भी लिखा है। चलिए नजर डालते हैं सारी तस्वीरों पर...
 
Pics: अंकिता लोखंडे ने शेयर की हल्दी की अनदेखी तस्वीरें, लिखा, 'प्यार को कोई रंग नहीं होता, लेकिन तेरा रंग मेरे...'


 
विज्ञापन

10 of 10
kapil sharma - फोटो : instagram/kapil sharma
शुक्रवार को पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कॉमेडियन कपिल शर्मा को एक बीमार हाथी की जान बचाने में मदद करने के लिए धन्यवाद कहा है। पेटा ने अपने ट्वीट में लिखा, “हाथी सुंदर की मदद करने के लिए फिर से शुक्रिया कपिल शर्मा। हमारे पास एक और हाथी के संबंध में अच्छी खबर है! पेटा इंडिया के प्रयासों के बाद, देश की 'सबसे पतली हाथी', लक्ष्मी को अदालत द्वारा स्थाई रूप से दुर्व्यवहार से बचाने के लिए हरी झंडी दे दी गई है।" कपिल ने पेटा के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "यह एक अच्छी खबर है। आप लोगों पर बहुत गर्व है। भगवान भला करे।"
 
PETA India: हाथी की जान बचाने के लिए पेटा ने कपिल काे दिया धन्यवाद, कहा- एक और अच्छी खबर है…
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें