फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: क्रिसमस की शॉपिंग के लिए बाजार पहुंचीं मोनालिसा, वीडियो शेयर कर कही यह बात

Sat, 25 Dec 2021 07:06 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना एक नया वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में अभिनेत्री क्रिसमस की शॉपिंग करने जाती नजर आ रही हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 4
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी- मानी अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और फोटोज शेयर करती रहती हैं। वहीं, उनके फैंस भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की इन तस्वीरों और वीडियोज को काफी पसंद भी करते हैं। इसी क्रम में अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना एक नया वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। 

सामने आए इस वीडियो में अभिनेत्री क्रिसमस की शॉपिंग करने जाती नजर आ रही हैं। वीडियो में मोनालिसा कार से निकलते ही एक गाने पर थिरकती नजर आईं। इस दौरान कैरी किया उनका लुक भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। क्रिसमस के मौके पर अपने फैंस के लिए शेयर किया गया यह वीडियो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

विज्ञापन

2 of 4
मोनालिसा - फोटो : Instagram

वीडियो की शुरुआत में मोनालिसा गाड़ी से उतरती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह वीडियो में लाल रंग का स्लीवलेस टॉप और व्हाइट पेंट पहने बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इसके साथ ही सफेद रंग के शूज उनके इस लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहे हैं। इसके अलावा सिंपल मेकअप के साथ लाल लिपस्टिक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। 

विज्ञापन

3 of 4
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो में अभिनेत्री पंजाबी गायक मिलिंद गाबा के मशहूर गाने अकेली ना बाजार जाया करो पर थिकरती भी दिखाई दीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, बाजार तो जाना पड़ेगा, मेरी क्रिसमस शॉपिंग के लिए। इसके साथ उन्होंने अपने सभी फैंस और दोस्तों को क्रिसमस की बधाईयां भी दी। 

विज्ञापन

4 of 4
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 43 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर उनके फैंस भी लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। गौरतलब हैं कि सोशल मीडिया पर मोनालिसा का काफी लंबी चौड़ी फैन लिस्ट है। उन्हें इंस्टाग्राम पर कुल 4.9 मिलीयन लोग फॉलो करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें