फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dimple Kapadia Birthday: सरेआम लड़के का कॉलर पकड़कर डिंपल कपाड़िया ने दी थीं खूब गालियां, जानिए क्या था माजरा

Mon, 08 Jun 2020 12:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डिंपल कपाड़िया का जन्मदिन - फोटो : social media
अपनी खूबसूरती, टैलेंट और एक्टिंग के दम पर डिंपल कपाड़िया ने वो स्टारडम हासिल किया है जिसके कायल उस समय के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना भी थे। आज डिंपल कपाड़िया का जन्मदिन है। वह आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'टेनेट' में नजर आने वाली हैं। डिंपल असल जिंदगी में बेबाक रही हैं। उनके जन्मदिन पर चलिए आपको सुनाते हैं उनकी बेबाकी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा।
विज्ञापन

2 of 5
डिंपल कपाड़िया का जन्मदिन - फोटो : file photo
बीबीसी से बातचीत में अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे फैंस से हुई झड़प में उन्होंने अपन आपा खो दिया। दरअसल बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी के बाद डिंपल कपाड़िया जब एक बार फिल्म देखने सहेलियों के साथ गईं।
विज्ञापन

3 of 5
डिंपल कपाड़िया का जन्मदिन - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
उस दौरान उनकी एक साथ तीन फिल्में खत्म हुईं थीं। देखते ही देखते बहुत भीड़ जमा हो गई और लोगों ने उन्हें घेर लिया। वही कुछ लड़कों ने उन्हें छेड़ना शुरू कर दिया। गुस्से से लाल-पीली हुई डिंपल कपाड़िया ने एक लड़के का कॉलर पकड़ा और हिंदी में गालियां देनी शुरू कर दीं।

4 of 5
डिंपल कपाड़िया का जन्मदिन

डिंपल ने घर आकर ये किस्सा अपने पति काका यानी राजेश खन्ना को सुनाया तो उन्होंने कहा कि, "गालियां देना ही था तो अंग्रेजी में देती।" क्या आप जानते हैं बॉबी (1973) के रिलीज के कुछ महीने पहले डिंपल की मुलाकात राजेश खन्ना से हुई थी। अचानक उन्होंने डिंपल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। डिंपल को ये सब सपने जैसा लगा। सामने से आकर राजेश खन्ना का प्रपोज करना डिंपल को भा गया और डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना

डिंपल कपाड़िया ने राजकपूर की फिल्म बॉबी से बॉलीवुड में ब्लॉकबस्टर डेब्यू किया था। लेकिन राजेश खन्ना को उनका फिल्मों में काम करना पसंद नहीं था इसलिए डिंपल ने सबकुछ छोड़ दिया। जितनी डिंपल कपाड़िया की उम्र थी उतना ही राजेश और डिंपल के बीच की उम्र का फासला था। बॉबी की रिलीज के 11 सालों तक डिंपल ने फिल्मों से दूरी बना ली थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें