बीते दिनों अभिनेता अक्षय कुमार मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉट होने की वजह से काफी सुर्खियों में थे। उन्हें जब अस्पताल के बाहर देखा गया तो मीडिया में इस तरह की खबरें आईं कि अक्षय कुमार बीमार चल रहे हैं, लेकिन अब मामला कुछ और निकलकर आया है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है। दरअसल अक्षय कुमार हिंदुजा अस्पताल में खुद के इलाज के लिए नहीं बल्कि अपनी सास डिंपल कपाड़िया को देखने पहुंचे थे।