फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी अंदाज में तारा ने जीता दिल तो उर्वशी का दिखा बिंदास लुक, कैमरे में कुछ ऐसे कैद हुए सितारे

Sat, 16 Nov 2019 05:36 PM IST
Avinash Pal मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
तारा सुतारिया, चाहत खन्ना, उर्वशी रौतेला, शिल्पा शेट्टी - फोटो : amar ujala, mumbai
मायानगरी मुंबई सितारों का अड्डा है। यहां सेलेब्स का जमावड़ा हमेशा लगा रहता है। हर जगह ये सितारे यहां नजर आते हैं। कोई एयरपोर्ट पर तो कोई किसी पार्टी में, कोई किसी इवेंट में तो कोई फिल्मों के प्रीमियर में नजर आते हैं। ऐसे ही कुछ सेलेब्रिटीज अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
दीपिका रणवीर - फोटो : amar ujala, mumbai
हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाई। दोनों सितारे सालगिरह मनाने तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे और उसके बाद शुक्रवार को अपने परिवार के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे। उसी दिन ये दोनों वापस मुंबई भी लौटे, इस दौरान दोनों को एयरपोर्ट पर परिवार के साथ स्पॉट किया गया।
विज्ञापन

3 of 8
मनीष पॉल, चाहत खन्ना, अभिमन्यु - फोटो : amar ujala, mumbai
फिल्मी सितारे आए दिन कहीं ना कहीं आते जाते रहते हैं। जिसकी वजह से उन्हें एयरपोर्ट पर काफी स्पॉट किया जाता है। दीपिका- रणवीर के अलावा मनीष पॉल, चाहत खन्ना और अभिमन्यू भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए।

4 of 8
पत्नी इशिता के साथ वत्सल सेठ, उर्वशी रौतेला, तनीशा मुखर्जी, श्वेता नंदा - फोटो : amar ujala, mumbai
मुंबई में एक स्टोर के लॉन्चिंग कार्यक्रम में कई सारे सेलेब्रिटीज पहुंचे। जिनमें 'टार्जन द वंडर कार' फिल्म के अभिनेता वत्सल सेठ पत्नी इशिता के साथ पहुंचे। साथ ही अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी पीले रंग की ड्रेस में नजर आईं। तनीशा ने भी स्टोर लॉन्च के मौके पर पीले रंग की वन पीस ड्रेस पहनी थीं। इसके अलावा अमिताब बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भी स्पॉट की गईं।
विज्ञापन

5 of 8
दृष्टि धामी, मधु चोपड़ा, तनीशा मुखर्जी - फोटो : amar ujala, mumbai
स्टोर लॉन्च इवेंट में और भी कई सितारों को स्पॉट किया गया। जिनमें अभिनेत्री दृष्टि धामी, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा को भी कैमरे में कैद किया गया। खास मौके पर सभी का स्टाइल काफी हटकर लग रहा था।
विज्ञापन

6 of 8
तारा सुतारिया, रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सूरज पंचोली - फोटो : amar ujala, mumbai
वहीं बीते दिन मुंबई में मरजावां का प्रीमियर रखा गया था इस मौके पर कई सेलेब्रिटीज को वहां स्पॉट किया गया। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहीं अभिनेत्री तारा सुतारिया इस मौके पर साड़ी पहनकर पहुंची थीं। ताका इस दौरान बेहद खूबसूरत नजर आईं। ताका के अलावा यहां रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी स्पॉट किया गया। सूरज पंचोली, साजिद नाडियाडवाला भी फिल्म के प्रीमियर में पहुंचे थे।
विज्ञापन

7 of 8
शिल्पा शेट्टी,राज कुन्द्रा, करिश्मा कपूर, शिबानी दांडेकर, लौरेन - फोटो : amar ujala, mumbai
मुंबई में एक पार्टी के दौरान कई सितारों को देखा गया। यहां अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने पति राज कुन्द्रा के साथ नजर आईं। राज के साथ ही शिल्पा के कई दोस्त भी उनके साथ मौजूद थे। इसके अलावा करिश्मा कपूर भी यहां नजर आईं। मॉडल और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर भी यहां अपनी दोस्त लॉरेन के साथ स्पॉट की गईं।
विज्ञापन

8 of 8
फातिमा सना शेख, जॉन अब्राहम, अनन्या पांडे, रकुल प्रीत - फोटो : amar ujala, mumbai
मुंबई में अलग अलग इवेंट के दौरान कई सितारे कैमरे में कैद हुए। जिसमें अभिनेत्री फातिमा सना शेख और रकुल प्रीत एक इवेंट के दौरान देखी गई। यहां दोनों ने फैन्स के साथ सेल्फी भी ली। साथ जॉन अब्राहम इलियाना के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म पागलपंती का प्रमोशन करते दिखे। वहीं अनन्या पांडे भी बांद्रा में देखी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें