फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dia Mirza: शादी के बंधन में बंधे दीया मिर्जा और वैभव रेखी, देखें लाल जोड़े में कितनी प्यारी दिख रहीं दुल्हन

Mon, 15 Feb 2021 08:28 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : Social media
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा बिजनेसमैन वैभव रेखी संग 15 फरवरी यानी आज शादी के बंधन में बंध गई हैं। यह उनकी दूसरी शादी है। लाल रंग के बेहद खूबसूरत जोड़े में इनकी पहली तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें दीया का ब्राइडल लुक शानदार लग रहा है। दुल्हन की लाल साड़ी पहने दीया बेहद प्यारी दिख रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : Social media
बीते दिनों से चल रही शादी की तैयारी और रस्मों के बाद आखिरकार आज दोनों ने शादी कर ली। इस शादीशुदा जोड़े की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें दीया मिर्जा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दीया ने गहरे लाल रंग की भारी सुंदर साड़ी पहन रखी है। वहीं, वैभव सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए हैं। साथ ही उन्होंने एक शानदार पगड़ी लगा रखी है।दीया मिर्जा और वैभव रेखी के शादी समारोह में परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए। कोरोना के कारण 50 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति थी।
विज्ञापन

3 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : Social media
फोटोज में वैभव और दीया साथ साथ नजर आ रहे हैं। वहीं अगली तस्वीर में दीया मिर्जा हाथ जोड़े खड़ी हैं और अभिनंदन कर रही हैं। दीया की शादी में फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी, मलाइका अरोड़ा और जायद खान के शामिल होने की भी खबरें हैं। वैभव रेखी के बारे में बात करें तो वह मुंबई बेस्ड एक बिजनेसमैन हैं। वैभव और दीया पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

4 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : Social media
बता दें कि दीया मिर्जा ने वैभव रेखी से दूसरी शादी की है। इससे पहले उनकी शादी साहिल संघा संग हुई थी। फिर दोनों ने 11 साल साथ रहने के बाद तलाक की घोषणा कर दी थी। 2019 में दीया और साहिल अलग हो गए थे। वैभव जानी-मानी योगा इंस्ट्रक्टर सुनैना रेखी के पति थे। वैभव की एक बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीया मिर्जा, साहिल संघा - फोटो : Social media

कहते हैं कि दीया मिर्जा और साहिल संघा की शादी टूटने का कारण राइटर कनिका ढिल्लन थीं। हालांकि दीया ने साफ किया था कि उनकी शादी टूटने में तीसरी कोई वजह नहीं। दीया मिर्जा ने साहिल संघा से अलग होते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि 11 साल साथ बिताने के बाद हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हम आगे भी अच्छे दोस्त रहेंगे और एक दूसरे का सम्मान करेंगे। हमारे रास्ते अलग हैं लेकिन जो जुड़ाव है उसके लिए हम आभारी रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें