फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback Thursday: इस ब्यूटी क्वीन ने साझा की बचपन की तस्वीर, लिखा- ‘सब कुछ वक्त पर होता है’

Thu, 29 Oct 2020 05:06 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
थ्रोबैक थर्सडे के तहत कई सितारे अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हैं। इसी कड़ी में एक अभिनेत्री ने अपनी पुरानी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में अभिनेत्री ने कंधे पर बैग लिया है। तो चलिए बताते हैं कि ये अभिनेत्री कौन हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
वैसे तो उनकी मुस्कान देखकर अंदाजा लगाना इतना भी मुश्किल नहीं है। ये हैं बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक दीया मिर्जा। रहना है तेरे दिल में फेम अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को भी हैरान कर दिया। दीया अक्सर अपने बचपन की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
तस्वीर के साथ दीया ने लिखा- मैं अपने इस बचपन के वक्त को और क्या कहूंगी? ब्रह्मांड का समय हमेशा सही होता है, भले ही हम उसे समय पर न जानते हों। आप अपने बचपन के दिनों को क्या कहेंगे? दीया मिर्जा की इस तस्वीर पर सोनी राजदान, दिव्या खोसला कुमार, ताहिरा कश्यप सहित अन्य ने कमेंट किया है।
 
 

4 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
बता दें कि दीया मिर्जा ने 2000 में 'मिस एशिया पैसिफिक' का खिताब जीता था, जिसके बाद मॉडलिंग और फिर 2001 में रहना है 'तेरे दिल में' फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा दीया ने फिल्म संजू, दम, दस और माई ब्रदर निखिल सहित अन्य फिल्में कीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
दीया मिर्जा इसी साल रिलीज हुई फिल्म थप्पड़ में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू थीं। इसके अलावा वो कोविड 19 पर एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज होस्ट करेंगी। इस समय दीया मिर्जा सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काफी सक्रिय हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें