फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ढिंचैक पूजा ने कोरोना वायरस पर बनाया गाना, बता रही हैं हाथ धोना और टाइम से सोना

Thu, 19 Mar 2020 07:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dhinchak Pooja - फोटो : social media
बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और इंटरनेट सेंसेशन ढिंचैक पूजा एक बार फिर से अपने नए गाने की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। ढिंचैक पूजा खुद गाना बनाने और गाने की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपना नया गाना पूरी दुनिया में महामारी बनकर फैले कोरोना वायरस पर बनाया है। ढिंचैक पूजा के नए गाने का नाम 'होगा ना कोरोना' है। उनका नया गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
ढिंचैक पूजा - फोटो : सोशल मीडिया
ढिंचैक पूजा ने 'होगा ना कोरोना' गाने के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में वह लोगों को कोरोना वायरस से बचने और सही के साथ धोने की सलाह देती दिखाई दे रही हैं। अपने वीडियो सॉन्ग में ढिंचैक पूजा कहती हैं, 'कोरोना कोरोना दुआ करो किसी को ये ना होना'। सोशल मीडिया पर ढिंचैक पूजा का ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस गाने के वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
dhinchak pooja - फोटो : social media
गौरतलब हो कि ढिंचैक पूजा को रियलिटी शो बिग बॉस में शामिल होने का मौका मिला था। उन्होंने बिग बॉस 11 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। हालांकि शो में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला था। उस समय मीडिया में इस तरह कि खबर आई थी कि पूजा ने बिग बॉस के घर में रहने के लिए एक हफ्ते के 8 लाख रुपये लिए थे। हालांकि इस खबर की पुष्टि पूजा या शो के मेकर्स ने नहीं की थी। 
 

4 of 5
dhinchak pooja - फोटो : file photo
ढिंचैक पूजा का यूट्यूब चैनल भी है। जिस पर वह अपने नए गाने रिलीज करती रहती हैं। ढिंचैक पूजा के यूट्यूब चैनल का नाम उनके नाम से ही है। कोरोना वायरस से पहले ढिंचैक पूजा के 'आफरीन' से पहले पूजा के गाने 'स्वैग वाली टोपी', 'दारू दारू दारू', 'सेल्फी मैंने ले ली आज' और 'दिलों का शूटर' आ चुके हैं जिन्होंने काफी चर्चित बटोरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dhinchak pooja - फोटो : file photo
ढिंचैक पूजा सोशल मीडिया पर सबसे तेजी से मशहूर होने वाली हस्तियों में से एक हैं। ढिंचैक पूजा का असली नाम पूजा जैन है। यूपी में जन्मी ढिंचैक पूजा दिल्ली में रहती हैं। 3 साल पहले उनकी पॉपुलैरिटी का सिलसिला शुरू हुआ था। पूजा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 


पढ़ें: तमाम जतन के बाद स्वदेश वापस लौटा इरफान खान का बेटा बाबिल, पत्नी ने लिखा, 'सावधानी हटी, दुर्घटना घटी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें