फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बीमारी का शिकार हुए धर्मेंद्र को अस्पताल से तीन दिन के बाद मिली छुट्टी

Wed, 09 Oct 2019 05:49 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र

बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बना चुके धर्मेंद्र कुछ समय से बीमार चल रहे हैं । हाल ही में उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। धर्मेंद्र को डेंगू हुआ है। 3 दिन तक चले इलाज के बाद उन्हें सोमवार शाम को अस्पताल से छुट्टी मिल गई । अब धर्मेंद्र अपने घर पर आराम कर रहे हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
dharmendra
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, तबीयत खराब होने के चलते वो मुंबई में अपने परिवार के साथ ही रह रहे हैं । 83 साल के धर्मेंद्र अपना ज्यादातर समय लोनावला स्थित फार्महाउस पर गुजारते हैं । उन्हें खेती करना पसंद है । साथ ही वो गायों को चारा खिलाते भी देखे गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
dharmendra - फोटो : instagram
धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं । धर्मेंद्र कुछ दिन पहले ही अपने पोते करण देओल की फिल्म ‘पल-पल दिल के पास’ के प्रमोशन के लिए कई टीवी शोज पर भी नजर आए । एक रियलिटी शो में अपने शुरुआती दिनों की तस्वीरें देख वो काफी इमोशनल हो गए थे ।

4 of 5
dharmendra - फोटो : social media
करण की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म को करण के पिता सनी देओल ने ही डायरेक्ट किया था । धर्मेंद्र ने लता मंगेशकर के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था । वीडियो में उन्होंने कहा था कि जब भी मैं दुखी होता हूं, तो लता जी का गाना सुन लेता हूं और सारा गम कम हो जाता है ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
आखिरी बार वो अपने बेटों सनी और बॉबी देओल की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में नजर आए थे । हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी । 
 

किरदार के लिए बाल्ड लुक से भी नहीं हिचकिचाईं थीं ये अभिनेत्री, जन्मदिन पर जानें कुछ अनसुने तथ्य



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें