फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी को बिकिनी पहनाना चाहते थे सुभाष घई, धर्मेंद्र ने सरेआम जड़ दिया था तमाचा

Mon, 23 Mar 2020 08:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र अपनी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी पर कितना जान छिड़कते रहे हैं, इसका खुलासा खुद हेमा मालिनी ने टेलीविजन के चर्चित कॉमेडी शो पर किया है। हाल ही में हेमा मालिनी (Hema Malini) और ईशा देओल (Isha Deol)'vद कपिल शर्मा शो' का हिस्सा बनीं थी। दोनों ने शो पर कई दिलचस्प खुलासे भी किए है।
विज्ञापन

2 of 5
The Kapil Sharma Show - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कपिल के शो में हेमा मालिनी ने पति धर्मेन्द्र (Dharmendra)  के गुस्से के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने एक बार एक डायरेक्टर को ही थप्पड़ जड़ दिया था। हेमा मालिनी ने बताया- धर्मेंद्र ने फिल्म 'क्रोधी' के सेट पर सुभाष घई को थप्पड़ लगा दिया था। उस फिल्म में हेमा मालिनी को धर्मेंद्र के अपोजिट कास्ट किया गया था। डायरेक्टर की डिमांड थी कि हेमा बिकिनी पहनें।
विज्ञापन

3 of 5
सुभाष घई

लेकिन हेमा ने बिकिनी पहनने से मना कर दिया। सुभाष के बार-बार कहने पर हेमा ने स्विमिंग पूल सीन के लिए बिकनी पहन ली। जब ये बात धर्मेंद्र को पता चली उन्होंने गुस्से में शूटिंग के दौरान ही सुभाष घई को थप्पड़ लगा दिया। उन्होंने गुस्से में लगातार थप्पड़ मारे। बाद में सेट पर मौजूद लोगों ने उनका गुस्सा शांत करवाया।

4 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Social Media
हेमा ने इस शो में ये भी बताया कि कैसे धर्मेंद्र ने दोनों बेटियों का जन्म होने के मौके पर पूरा का पूरा अस्पताल बुक करा लिया था और वो इसलिए कि लोग उनको परेशान न कर सकें। हेमा मालिनी ने खुलासा किया है कि उनके पति धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एशा फिल्मों में काम करे। धर्मेंद्र को एशा का डांस करना भी बिलकुल पसंद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
The Kapil Sharma Show - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
द कपिल शर्मा शो में एशा अपनी किताब अम्मा मिया के बारे में बात करने पहुंचीं और उन्होंने इस किताब के बारे में बातें करने के अलावा कई दिलचस्प किस्से भी सुनाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें