फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं धर्मेंद्र, देखिए उनके 100 एकड़ में फैले आलीशान फार्महाउस की INSIDE तस्वीरें

Thu, 22 Jul 2021 04:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
धर्मेंद्र का फार्म हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र अपने जमाने के सुपरस्टार रहे हैं। भारतीय सिनेमा का उन्हें ही-मैन भी कहा जाता है। साल 1997 में दुनिया के 10 सबसे हैंडसम पुरुषों में उनका नाम था। इसी बात से उनकी शख्सियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाले धर्मेंद्र बचपन से ही हीरो बनना चाहते थे। ग्लैमर की चकाचौंध ने उन्हें अपनी तरफ आकर्षित कर लिया था। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दिलीप कुमार की याद में किए गए ट्वीट बीते दिनों खूब वायरल हुए थे।

फॉर्महाउस में रहते हैं 85 साल के धर्मेंद्र
85 साल के धर्मेंद्र अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं। वे फिल्मी चकाचौंध से दूर लोनावला में अपने फार्म हाउस में रहते हैं। उनका ये फॉर्म हाउस काफी पॉपुलर है। 100 एकड़ में फैले इस फॉर्म हाउस की कीमत करोड़ों में है। दो शादियां करने वाले धर्मेंद्र लोनावला में बने अपने इस फॉर्महाउस में ऑर्गेनिक खेती करते हैं।
 

विज्ञापन

2 of 11
धर्मेंद्र का फार्म हाउस - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र के इस आलीशान फार्म हाउस में स्विमिंग पूल भी है। वो पूल के अंदर वाटर एरोबिक्स करते नजर आते हैं। प्रकृति की गोद में फैला ये फार्म हाउस बेहद खूबसूरत लोकेशन पर है।
विज्ञापन

3 of 11
धर्मेंद्र का फार्म हाउस - फोटो : twitter: @aapkadharam
धर्मेंद्र अपने ATV (All-Terrain Vehicle) पर जंगल में सैर भी करते हैं। इसके वीडियो भी उन्होंने शेयर किए हैं। अपने फार्महाउस पर वे कितनी शानदार और सुकूनभरी जिंदगी जी रहे हैं इसकी झलक वह अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करके देते रहते हैं।

4 of 11
धर्मेंद्र का फार्म हाउस - फोटो : Instagram
धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के लुधियाना शहर में एक छोटे से गांव नसराली में हुआ था। जाट परिवार में जन्म लेने वाले धर्मेंद्र बचपन से ही सेहतमंद थे। जब वह 19 साल के थे तो उन्होंने प्रकाश कौर से शादी रचा ली थी। उस वक्त धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था। इसके बाद उन्हें हेमा मालिनी से प्यार हो गया र उन्होंने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन

5 of 11
धर्मेंद्र का फार्म हाउस - फोटो : Twitter: @aapkadharam
धर्मेंद्र सोफे पर बैठकर खाना खाते नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र को जमीन से जुड़ा हुआ अभिनेता कहा जाता है। उनके लाइफस्टाइल में वह नजर भी आता है। वह फार्महाउस पर कई बार खेती करते नजर आते हैं, जहां तमाम तरह की सब्जियां उगाई जाती हैं।  

 
विज्ञापन

6 of 11
धर्मेंद्र का फार्म हाउस - फोटो : instagram/aapkadharam
 मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी धर्मेंद्र थक जाते हैं तो वो सुकूल के लिए अपने इसी फार्म हाउस पर पहुंच जाते हैं। यहां की एक-एक चीज एक्टर की पंसद के हिसाब से बनाई गई है।
विज्ञापन

7 of 11
धर्मेंद्र का फार्म हाउस - फोटो : instagram/aapkadharam
ये फार्म हाउस के अंदर की तस्वीर है। धर्मेंद्र के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको उनके फार्म हाउस के एक से बढ़कर एक खूबसूरत वीडियो देखने को मिल जाएंगे।

8 of 11
धर्मेंद्र का फार्म हाउस - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र ने अपने इस फार्म हाउस में गाय भैंस भी रखते हैं। और उनका पूरा ख्याल भी रखते हैं। वैसे भी धर्मेंद्र का यह फार्महाउस बेहद खूबसूरत है और इसके वीडियो और फोटो वो समय-समय पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं।

9 of 11
धर्मेंद्र का फार्म हाउस - फोटो : इंस्टाग्राम
एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने कहा भी था कि 'मैं जाट हूं और जाट जमीन से प्यार करता है। अपने खेतों से प्यार करता है। मेरा वक्त लोनावला में अपने फॉर्महाउस पर ही बितता है। मैं खेती करके खुश हूं। अपना मकसद ऑर्गेनिक खेती करने का ही रहता है।'

10 of 11
धर्मेंद्र का फार्म हाउस - फोटो : इंस्टाग्राम
धर्मेंद्र के फार्म हाउस के बाहर का नजारा भी काफी सुंदर है। ये तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी।
विज्ञापन

11 of 11
धर्मेंद्र का फार्महाउस - फोटो : instagram/aapkadharam
यह मुख्य गेट की तस्वीर है। आप देख सकते हैं यहां बैठने के लिए भी काफी अच्छी व्यवस्था है। साथ ही चारों ओर पेड़ पौधे लगे हुए हैं जो फार्महाउस को एक अलग ही लुक देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें