बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने सात जुलाई को निधन हो गया। अभिनेता को बुधवार शाम राजकीय सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) के साथ अंतिम विदाई दी। मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।दिलीप कुमार पिछले काफी सालों से बीमार थे और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि हर बार दिलीप साहब मौत को मात देकर खुशी खुशी घर लौट आते थे। इस महीने भी उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन 7 जुलाई को दिलीप साहब ने हमेशा-हमेशा के लिए अपनी आंखें बंद कर ली। उनके निधन ने बॉलीवुड को गहरा सदमा दे दिया। दिलीप कुमार को अपने बड़े भाई जैसा मानने वाले धर्मेंद्र निधन की ख़बर पाते ही उनके घर पहुंच गये थे।
अपने आदर्श को ज़मीन पर ख़ामोश लेटा देख धर्मेंद्र का दुख उस तस्वीर से पता चलता है, जो उन्होंने ट्विटर पर शेयर की है। दिलीप कुमार के चेहरे को दोनों हाथों में थामे धर्मेंद्र का दर्द उनकी आंखों से छलक रहा है। धर्मेंद्र ने इस तस्वीर के साथ जो लिखा, उसे पढ़कर कोई भी इमोशनल हो जाएगा।