फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की लाडली बेटी दोबारा बनीं मां, दिया जुड़वा बेटियों को जन्म

Sat, 28 Nov 2020 01:18 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी, अहाना देओल - फोटो : फाइल फोटो
दिग्गज अभिनेता धर्मेंन्द्र और उनकी पत्नी हेमा मालिनी के घर खुशखबरी आई है। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी एक बार फिर से नाना- नानी बन गए हैं। ये खुशियां दोनों को दी है उनकी छोटी बेटी अहाना ने। अहाना ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
अहाना देओल - फोटो : सोशल मीडिया
इस बात की जानकारी खुद अहाना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। अहाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा, 'हमें बहुत खुशी हो रही यह बताते हुए कि हमारी 2 बेटियां हुई हैं अस्त्रिया और आदिया। 26 नवंबर को दोनों का जन्म हुआ। प्राउड पेरेंट्स अहाना और वैभव वोहरा। एक्साइटेड भाई दारेह वोहरा।'
विज्ञापन

3 of 5
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
अहाना के अलावा खुद हेमा मालिनी ने भी इस खबर को अपने फैंस के साथ साझा किया है। हेमा मालिनी ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ हेमा ने कैप्शन में लिखा, 'बहुत खुशी हो रही है ये बताते हुए कि मेरी छोटी बेटी ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। मैं एक बार फिर से दो एंजल्स अस्त्रिया और आदिया की नानी बनने पर बहुत खुश हूं।'

4 of 5
अहाना देओल - फोटो : सोशल मीडिया
अहाना और वैभव वोहरा की शादी 2 फरवरी 2014 को हुई थी। शादी के एक साल बाद जून 2015 में अहाना ने एक बेटे को जन्म दिया था। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी अहाना फिल्म इंडस्ट्री से दूर ही रहीं लेकिन अहाना अपनी मां की तरह ही नृत्य में पारंगत हैं और कई डांस परफॉर्मेंसेज करती हैं। अहाना अक्सर लाइम लाइट से भी दूर ही रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अहाना देओल - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं मासी बनने पर अहाना की बड़ी बहन और अभिनेत्री ईशा देओल ने भी खुशी जाहिर की है। ईशा ने भी इस नोट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। बता दें कि इसी साल जून में ईशा देओल ने भी बेटी को जन्म दिया है। ईशा ने अपन बेटी का नाम राध्या रखा है। इससे पहले भी ईसा ने एक बेटी को जन्म दिया था। ईशा की पहली बेटी का नाम उन्होंने मिराया रखा है।

पढ़ें: मुंबई की मेयर के 'दो टके के लोग' वाले बयान पर आई कंगना की प्रतिक्रिया, बोलीं- इनसे भले तो ऋतिक और आदित्य पंचोली हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें