फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार के मजाक से नाराज धर्मेंद्र ने पकड़ लिया था उनका कॉलर, सेट पर आ गई थी मारपीट की नौबत

Thu, 18 Mar 2021 01:23 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र-राजकुमार
हिंदी सिनेमा के 'ही मैन' धर्मेंद्र अपने अभिनय के साथ साथ अपनी खुश मिजाजी और जिंदादिली के लिए भी जाने जाते हैं। साथ ही यह कहा जाता है कि जब उन्हें गुस्सा आता है तो संभालना बेहद मुश्किल हो जाता है।फिल्म 'काजल' की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा काफी चर्चित है। दरअसल, इस फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा राजकुमार और मीना कुमारी को भी कास्ट किया गया था। उस दौर में राजकुमार काफी मशहूर थे जबकि धर्मेंद्र अभी नए-नए बॉलीवुड में आए थे।
विज्ञापन

2 of 5
Raaj Kumar - फोटो : Social Media
जब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो सभी लोग सेट पर पहुंचे। इस दौरान जब धर्मेंद्र आए तो राजकुमार ने उनको देखकर उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। राजकुमार ने धर्मेंद्र को देख कहा, 'फिल्म के लिए पहलवान कहां से पकड़ लाए? एक्टिंग करानी है या पहलवानी?। इतना सुन के धर्मेंद्र को गुस्सा आ चुका था। वहीं राजकुमार की बातें अभी यहीं खत्म नहीं हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
Raaj Kumar
ऐसा कहकर राजकुमार जोर-जोर से हंसने लगे। इस पर धर्मेंद्र ने पहले अपने गुस्से को कंट्रोल किया। लेकिन जब राजकुमार आगे भी नहीं रुके तो धर्मेंद्र गुस्से में आग बबूला हो गए और राजकुमार के पास जा पहुंचे। उन्होंने ने राजकुमार को हद में रहने की हिदायत दी। लेकिन जब वो फिर भी नहीं माने तो धर्मेंद्र ने उनका कॉलर पकड़ लिया।

4 of 5
धर्मेंद्र
यह नजारा देख सेट के सभी लोग हैरान रह गए। वहीँ, इस घटना के बाद राजकुमार का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि अब वह इस फिल्म को नहीं करेंगे और फिल्म सेट छोड़ वहां से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धर्मेंद्र
दरअसल राजकुमार अक्सर साथी कलाकारों को गलत नाम से बुलाया करते थे और उनकी इस आदत से सभी परेशान रहते थे। वैसे तो दोनों ने एक साथ ज्यादा फिल्में नहीं की लेकिन 'काजल' और 'राजतिलक' जैसी फिल्मों में ये दोनों सितारे साथ नजर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें