देवरा पार्ट वन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे हफ्ते में भी देवरा टिकट खिड़की पर धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। आठवें दिन इसने छह करोड़, नौवें दिन नौ करोड़ 50 लाख, 10वें दिन 12.65 करोड़ और 11वें दिन चार करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 12वें दिन तीन करोड़ 67 लाख रुपये की कमाई की है, जबकि आरआरआर ने 16.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी।