देव आनंद
- फोटो : Twitter- @BombayBasanti
साल 2008 में उन्होंने प्यार-मोहब्बत पर बात करते हुए कहा था कि, 'इश्क बहुत ही खूबसूरत है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप औरतों के साथ सिर्फ रातें गुजारते रहें। किसी खूबसूरत लड़की के बारे में सोचना या कोई कविता पढ़ना भी रोमांस है'। जहां प्यार का मतलब कई लोगों के लिए सिर्फ संबंध बना लेना होता है तो वहीं देव आनंद का मानना था कि इसका रुहानी होना ज्यादा जरूरी है।उन्होंने अपने जीवन का प्यार भी खुलकर स्वीकार किया था। जब देव आनंद फिल्मों में नाम कमाने लगे थे तब सुरैया इंडस्ट्री की बड़ी हीरोइन मानी जाती थीं। एक फिल्म के दौरान देव और सुरैया एक दूसरे के करीब आ गए थे। देव आनंद ने सुरैया को अपना पहला प्यार बताया था। वो मानते थे कि जो सुरैया के साथ उनका एहसास था वो कुछ और ही था। उन्होंने बताया था कि वो जीनत अमान को भी पसंद करते थे।