dev anand
- फोटो : file photo
साल 1975 में देश में इमरजेंसी लगने के बाद देश की राजनीति में भी बदलाव आए थे। नई पार्टियों ने इस दौर को अपने लिए बेहतरीन मौका समझा था। जहां जनसंघ, जनता पार्टी का रूप लेकर कांग्रेस को टक्कर देने की कोशिश में जुटा था वहीं दूसरी ओर कुछ फिल्मी सितारे भी तत्कालीन राजनीति में उतरने का मन बना चुके थे। इमरजेंसी खत्म होने के बाद साल 1977 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद जनता पार्टी की सरकार आई। इस पार्टी को फिल्मी सितारों का समर्थन प्राप्त था।