हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक सोनू निगम ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने मंत्रालय और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच पर सवाल खड़े किए हैं। सोनू निगम ने यह गुस्सा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा उनके नाम पर फर्जी ट्वीट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करने की वजह से जाहिर किया है।