'जॉनी मेरा नाम' ने बदल दी जिंदगी
भोजपुरी के साथ पद्मा को कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम मिलना शुरू हुआ; जिनमें ये जिंदगी कितनी हसीन है, चांद पर चढ़ाई, हीर रांझा एक हैं। उस समय देव आनंद अपनी फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' बना रहे थे, और उस फिल्म के लिए एक आइटम नंबर शूट करना था। पद्मा की चर्चाएं देव आनंद ने भी सुन रखी थीं। उन्होंने अपनी फिल्म में नाचने के लिए पदमा को आमंत्रित किया। ऐसा मौका भला कौन छोड़ना चाहेगा? पद्मा ने झट से हां कर दी और उन्हें इतनी बड़ी फिल्म में एक आइटम नंबर करने का मौका मिला। यहां से पद्मा की जिंदगी बदल गई।