फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Boyz 2: 'देसी बॉयज' के सीक्वल की तैयारी शुरू, फिल्म में एक बार फिर नजर आएंगे अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम?

Wed, 15 Mar 2023 11:33 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देसी बॉयज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलुवीड के खिलाड़ी कुमार के फैंस 'सेल्फी' के बाद 'हेरा फेरी 3' और 'वेलकम 3' जैसी दमदार  फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अक्षय इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप चल रहे हैं। उनकी फिल्म 'सेल्फी' कुछ ज्यादा कमाल दिखा पाई। अक्षय को बॉक्स ऑफिस पर कमबैक करने के लिए ब्लॉकबस्टर फिल्मों की जरुरत है।'देसी बॉयज' उनकी हिट फिल्मों में से एक है।

विज्ञापन

2 of 5
देसी बॉयज - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की जबरदस्त बॉडिंग देखने को मिली थी। फिल्म ऐसे युवक के बारे में थी,जो अचानक अपनी नौकरी खो देते हैं और पार्टियों में स्ट्रिपर्स के रूप में काम करते हैं। यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। वहीं, गाने भी हिट रहे थे।

विज्ञापन

3 of 5
देसी बॉयज - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान आनंद पंडित ने कहा कि उनकी फर्म कई भाषाओं में कई फिल्मों पर काम कर रही है। उनके पास लाइनअप में 'देसी बॉयज़ 2', 'द बिग बुल 2', 'सरकार 4' और 'ओमकारा' का रीमेक है। इसके अलावा वह 'वीर सावरकर' के निर्माता भी हैं। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे नजर आएंगे। इंटरव्यू  के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम 'देसी बॉयज 2' फिल्म में वापसी करेंगे।

4 of 5
देसी बॉयज - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि यह स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है। उन्होंने आगे कहा,''मैं एक ही कास्ट या नई कास्ट या मिक्स एंड मैच कास्ट के बारे में सुनिश्चित नहीं हूं क्योंकि मैं इसे एक युवा फिल्म के रूप में बनाना चाहता हूं।" इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और चित्रांगदा सिंह भी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देसी बॉयज - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार फैंस इस बात से नाराज हैं कि वह साउथ की फिल्मों के रीमेक साइन करते रहे हैं। फिलहाल वह एंटरटेनर्स टूर के लिए अमेरिका में हैं। इस टूर पर उनके साथ नोरा फतेही के साथ दिशा पटानी, मौनी रॉय, स्टेबिन बेन, सोनम बाजवा, मनीष पॉल भी हैं। बता दे कि खिलाड़ी कुमार 'बड़े मियां छोटे मियां' में वह टाइगर श्रॉफ साथ आ रहे हैं, फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में हो रही है। इस फिल्म से उनके फैंस को काफी उम्मीद हैं।

यह भी पढ़ें- TJMM Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर तू झूठी मैं मक्कार की पकड़ कायम, आठवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें