फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepti Naval: दीप्ति की जिंदगी में दो लोगों ने दी थी दस्तक, एक से हुई शादी तो दूसरा सगाई के बाद छोड़ गया साथ

Fri, 03 Feb 2023 07:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दीप्ति नवल - फोटो : अमर उजाला
दीप्ति नवल इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक किरदार अदा किए हैं। आज दीप्ति नवल अपना जन्मदिन मना रही हैं। दीप्ति ने 'चश्मे बद्दूर', 'कथा', 'साथ-साथ', 'अनकही', 'बवंडर, 'लीला, 'फिराक' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अपनी पेशेवर जिंदगी से इतर दीप्ति नवल अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। दीप्ति नवल की जिंदगी में दो लोगों ने दस्तक दी। लेकिन, संयोग कुछ ऐसा रहा कि एक भी शख्स के साथ उनका रिश्ता नहीं चल सका। आइए जानते हैं दीप्ति नवल की जिंदगी के बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
दीप्ति नवल - फोटो : सोशल मीडिया
दीप्ति नवल का जन्म 3 फरवरी 1952 को अमृतसर में हुआ। एक अच्छी अदाकारा होने के साथ-साथ दीप्ति एक चित्रकार और फोटोग्राफर भी हैं। दीप्ति के पिता चाहते थे कि दीप्ति पेंटर बनें, लेकिन दीप्ति नवल ने एक्टिंग की दुनिया का रुख किया। एक्ट्रेस ने थिएटर कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। दीप्ति ने 1978 में फिल्म 'जूनून' से डेब्यू किया। इसके बाद वर्ष 1980 में फिल्म 'एक बार फिर से' में उन्हें लीड रोल करने का मौका मिला। इस फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ भी हुई। वर्ष 1985 में दीप्ति नवल ने फिल्म निर्देशक प्रकाश झा से शादी की।
Angad Bedi-Neha Dhupia: पर्दे पर साथ नजर आएंगे नेहा धूपिया-अंगद बेदी, पूरी हुई फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन

3 of 4
दीप्ति नवल की कविता: रेगिस्तान की रात है - फोटो : Social Media
प्रकाश झा के साथ दीप्ति नवल की शादी सिर्फ 17 साल चली और फिर दोनों का तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीप्ति और प्रकाश झा का रिश्ता सिर्फ दो साल ही रहा था। हालांकि, 15 साल के बाद दोनों ने सामने आकर एक-दूसरे को तलाक दिया। दोनों की एक बेटी दिशा झा है। प्रकाश झा से अलगाव के बाद दीप्ति नवल अपनी जिंदगी में अकेलेपन से जूझ रही थीं कि तभी उनकी जिदंगी में प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के बेटे विनोद पंडित की एंट्री हुई। दोनों की सगाई हो गई।
Faraaz: नहीं लगेगी फिल्म 'फराज' की रिलीज पर रोक, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

4 of 4
दीप्ति नवल - फोटो : instagram/deepti.naval
विनोद पंडित से सगाई के बाद दीप्ति नवल के मंडप सजने की तैयारियां जोर-शोर से होने लगीं। मगर, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कैंसर के चलते विनोद पंडित का निधन हो गया। इसके बाद दीप्ति नवल की जिंदगी में अंधेरा छा गया। विनोद पंडित की मौत ने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया। एक्ट्रेस ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर हालातों को स्वीकार किया और एक बार फिर एक्टिंग की तरफ रुख कर लिया। विनोद पंडित की मौत के बाद दीप्ति ने फिर शादी नहीं की। वह अपनी बेटी के साथ जिंदगी जी रही हैं।
Paresh Rawal: परेश रावल को मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, विवादित टिप्पणी मामले में कठोर कार्रवाई न करने के आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें