मुंबई हाईकोर्ट की डिवीजनल बेंच ने तुनिशा शर्मा सुसाइड केस मामले में सुनवाई की है। याचिका शीजान खान ने दायर की थी। बता दें कि शीजान पर आरोप है कि उन्होंने तुनिशा को सुसाइड के लिए उकसाया। कोर्ट ने इस दौरान पुलिस से पूछा कि क्या इस मामले में सही ढंग से जांच हुई है? क्या अभियुक्त ने मृतका को किसी भी तरह आत्महत्या के लिए उकसाया था? न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति पी के चव्हाण की खंडपीठ ने पुलिस की केस डायरी की पड़ताल की।