फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' की रिलीज टलने पर खुश होंगे 'फिरंगी' कपिल शर्मा! कारण भी जान लें 

Wed, 22 Nov 2017 08:35 AM IST
टीम डिजिटल/ नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
विवादों में घिरी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की रिलीजिंग डेट टाल दी गई है। 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली ये फिल्म साल 2018 में ही बड़े पर्दे पर नजर आएगी, फिलहाल डेट्स का ऐलान नहीं हुआ है। अब इस रिलीजिंग डेट के आगे बढ़ने से कपिल को फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
दरअसल, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर पीरियाडिक फिल्म 'पद्मावती' की तरह ही कपिल शर्मा की 'फिरंगी' को अबतक सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला है। 24 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म की भी रिलीजिंग डेट आगे बढ़ सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
आज 21 नवंबर है, अगर इस फिल्म को दो दिन में सर्टिफिकेट मिलता है तो यह फिल्म 24 नवंबर को ही रिलीज होगी। लेकिन ऐसा नहीं होता है तो फिल्म के मेकर्स अब अपनी इस फिल्म की डेट को पद्मावती की रिलीजिंग डेट यानी कि 1 दिसंबर को रिलीज करने के बारे में सोच रहे है।

4 of 5
अगर कपिल की यह 'फिरंगी' एक दिसंबर को रिलीज होती है। तो यह उनके लिए काफी फायदेमंद है क्योंकि इस तारीख को उनके टक्कर में कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर चांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें मध्यप्रदेश से लेकर उत्तरप्रदेश तक सारा हिंदुस्तान 'पद्मावती' के विरोध में उतर आया है। इतना ही नहीं कुछ दिनों पहले बीजेपी के एक नेता ने दीपिका पादुकोण की नाक काटने पर इनाम भी घोषित किया है। हिंदुवादी संगठनों का आरोप है कि फिल्म में भारतीय इतिहास के साथ छेड़छाड़ किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें