ओम शांति ओम
- फोटो : file photo
दीपिका देश के जाने-माने बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। प्रकाश ने अपनी बेटी को एक एथलीट के रूप में ही पाला पोसा। फिल्म 'ओम शांति ओम' से अपने करियर की शुरुआत करने से पहले दीपिका एक एथलीट की ही जिंदगी जीती थीं। वह बताती हैं कि फिल्मों में आने से पहले वह ज्यादा बातचीत में भरोसा नहीं करती थीं। दोस्तों के साथ उठना बैठना, देर रात बाहर रहना, टीवी देखना, फिल्में देखना, यह सब करने की मनाही थी। खेल लोगों को अनुशासन में रहना और बलिदान देना सिखाते हैं। दीपिका भी राज्य स्तर पर बैडमिंटन खेलीं लेकिन उन्हें जल्द ही पता चल गया था कि वह किसी और काम के लिए बनी हैं। 16 साल की उम्र में ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और आज हिंदी सिनेमा में वह उस मुकाम पर हैं जहां पहुंचने का हर अभिनेत्री सपना देखती है।