फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: दीपिका का मामी अध्यक्ष पद से इस्तीफा और 90 धारावाहिकों के नौ हजार लोगों का कोविड टेस्ट

Tue, 13 Apr 2021 09:28 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका पादुकोण ने (मुंबई अकेडमी ऑफ मूविंग इमेज) मामी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की। इसके साथ ही अभिनेत्री ने इस पद को छोड़ने का कारण भी बताया है। दीपिका 2019 में MAMI की चेयरपर्सन बनी थीं। उन्होंने आमिर खान की पत्नी किरण राव की जगह ली थी।


दीपिका पादुकोण का मामी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, पोस्ट लिखकर बताई वजह
विज्ञापन

2 of 5
वागले की दुनिया - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में फिल्म और टीवी निर्माताओँ की नामचीन संस्था को अपने सदस्य निर्माताओं की शूटिंग स्थल पर मौजूद सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराने की याद तब आई है, जब इसके ही टीवी और वेब शाखा के अध्यक्ष जे डी मजीठिया के सेट पर कोरोना फैल गया। हालत ये है कि मजीठिया के धारावाहिक ‘वागले की दुनिया’ की शूटिंग बंद हो गई है। इस धारावाहिक के सेट पर कोरोना फैलने की खबर सबसे पहले ‘अमर उजाला’ ने ही दी थी।


‘वागले की दुनिया’ में कोरोना बम फूटने की खबर का असर, 90 धारावाहिकों के नौ हजार लोगों का कोविड टेस्ट
विज्ञापन

3 of 5
सतीश कौशिक - फोटो : instagram/satishkaushik2178
चर्चित फिल्म अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बच्चों के भी प्रभावित होने पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कोरोना संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए अलग से व्यवस्था किए जाने की भी आवश्यकता पर जोर दिया है। सतीश कौशिक और उनकी बेटी दोनों हाल ही में कोरोना संक्रमण से उबरे हैं।


Corona 2021: बेटी का दर्द देख बोले सतीश कौशिक, हर कोविड अस्पताल में बने बच्चों के लिए अलग से वार्ड

 

4 of 5
एकता कपूर - फोटो : instagram/ektarkapoor
प्रोड्यूसर एकता कपूर की आने वाली वेब सीरीज 'हिज स्टोरी' का पोस्टर लॉन्च होते ही विवादों में घिर गया था। एकता कपूर पर पोस्टर चोरी का आरोप लगा था। उन्होंने आने वाली वेब सीरीज 'हिज स्टोरी' का पोस्टर शेयर किया था, जिसके बाद फिल्म लोएव के मेकर्स ने ऑल्ट बालाजी पर पोस्टर चोरी का आरोप लगाया था। इस विवाद के बाद अब ऑल्ट बालाजी ने पोस्टर को डिलीट कर दिया है और मेकर्स ने माफी भी मांगी है।

पोस्टर विवाद: एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस ऑल्ट बालाजी ने डिलीट किया पोस्टर, मांगी माफी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवन कल्याण - फोटो : Social media
देशभर में कोरोना महामारी एक बार फिर अपने पैर तेजी से पसार रही है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोरोना की जद में आ चुके हैं और कई फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण ने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। पवन कल्याण की पॉलिटिकल पार्टी जनसेना के कई मेंबर्स कोरोना संक्रमित हो गये हैं। इस मामले में जनसेना पार्टी की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है।



कोविड 19: पवन कल्याण की पार्टी जनसेना के कई मेंबर्स हुए कोरोना संक्रमित, अभिनेता ने खुद को किया क्वारंटीन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें