बॉलीवुड की रंगीन और चकाचौंध भरी दुनिया में हर पल कुछ नया होता रहता है, जिसे हर कोई जानने के लिए उत्सुक रहता है। बॉलीवुड सितारों की फैन फॉलोइंग इतनी लंबी होती है कि उनकी छोटी से छोटी खबर वायरल हो जाती हैं और जब बात सेलेब्स की तस्वीरों की हो तब उनके फैंस उन्हें देखने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। अपने फैंस की इस चाहत को पूरा करने के लिए उनके पसंदीदा सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपडेट करते रहते हैं। तो ग्लैमर की इस दुनिया से आज हम आपके लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की खूबसूरत तस्वीरें लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या आखिर क्या अपडेट दिया है-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
दीपिका पादुकोण
- फोटो : social media
दीपिका पादुकोण
अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी अदाओं से भी सबको दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री 'दीपिका पादुकोण' सबके दिलों पर राज करती हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेटेस्ट फोटोज में दीपिका का देसी लुक नजर आ रहा है। अपनी प्यारी सी मुस्कान के साथ दीपिका इन तस्वीरों में लाल रंग का कुर्ता और गोल्डन पैंट पहने दिखाई दे रही हैं। एक बार फिर दीपिका का यह नो मेकअप लुक सभी को पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
3 of 11
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : social media
सोनाक्षी सिंहा
बॉलीवुड की असली सोना यानी सोनाक्षी सिंहा प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन इन सबके बीच भी उन्होंने अपनी ग्लैमरस अंदाज कायम रखा है। लेटेस्ट तस्वीरों में सोना सिल्वर की शिमरी शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। खुले बाल और चमकीले गोल्डन बैकग्राउंड में सोनाक्षी का एक अलग ही रूप दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों में सोनाक्षी का कातिलाना अंदाज नजर आ रहा है।
4 of 11
कृति सेनन
- फोटो : social media
कृति सेनन
अपने स्टनिंग लुक्स से सबको प्रभावित करने वाली अभिनेत्री कृति सेनन भी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में कृति मिस इंडिया पेजेंट के फिनाले में पहुंची थीं, जहां उनके फैशन सेंस ने बहुत सुर्खियां बटोरीं। साझा की गई तस्वीरों में कृति ब्लैक एंड व्हाइट कलर के हैल बॉटम स्टाइल आउटफिट में उनका एलीगेंट लुक नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में कृति खूबसूरत लगने के साथ ही बहुत स्टाइलिश भी लग रही हैं।
विज्ञापन
5 of 11
मौनी रॉय
- फोटो : social media
मौनी रॉय
एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी सिजलिंग तस्वीरों से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह अपने हर लुक से स्टाइल गोल सेट करती नजर आती हैं। अपनी शादी के बाद से ही वह कहीं न कहीं घूमती फिरती नजर आती हैं, अब हाल ही में अभिनेत्री ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल की सैर की। लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस का लखनवी कढ़ाई का कुर्ता और पैंट पहने नो मेकअप लुक नजर आ रहा है।
विज्ञापन
6 of 11
फराह खान
- फोटो : social media
फराह खान
बॉलीवुड की पॉपुलर डांस कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान को आपने अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें साझा करते देखा होगा। लेकिन आज उन्होंने अपनी सिंगल तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका नो मेकअप लुक नजर आ रहा है। फराह एक रेस्टोरेंट में कलरफुल अनानास के पास पिंक आउटफिट पहने खड़ी हैं। इस तस्वीर में फराह काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं।
विज्ञापन
7 of 11
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : social media
रकुल प्रीत सिंह
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अदाकारी के दम पर पहचान बनाने वाली रकुल प्रीत सिंह फैशन के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं। अक्सर अपने हॉट लुक्स से सबको दीवाना बनाने वाली रकुल प्रीत ने आज ट्रेडिशनल पहनकर सबका दिल जीत लिया। लेटेस्ट तस्वीरों में बनारसी साड़ी में रकुल प्रीत सिंह का क्लासी लुक नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में रकुल कातिलाना पोज देती दिखाई दे रही हैं।
8 of 11
वरुण धवन
- फोटो : social media
वरुण धवन
अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'जुग जुग जियो' इस समय सिनेमाघरों में लगी हुई है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अपनी फिल्म की सफलता को एंजॉय करने वरुण इन दिनों ऐम्स्टर्डैम में वेकेशन पर गए हुए हैं। वहां से जारी की गई तस्वीरों में वरुण काफी हैंडसम और स्टाइलिश लग रहे हैं।
9 of 11
विन्नी अरोड़ा धूपर
- फोटो : social media
विन्नी अरोड़ा धूपर
टीवी एक्टर धीरज धूपर और उनकी पत्नी विन्नी धूपर के घर जल्द ही नन्हे मुन्ने की किलकारियां गूंजने वाली हैं। धीरज और विन्नी दोनों ही अपने इस नए सफर के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। आज विन्नी ने अपने बेबी शॉवर की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें उनके साथ इंडस्ट्री के उनके कई दोस्त भी नजर आ रहे हैं। सभी इस तस्वीर में बहुत खुश लग रहे हैं।
10 of 11
विजय देवरकोंडा
- फोटो : social media
विजय देवरकोंडा
साउथ के चर्चित अभिनेताओं में से एक विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही विजय आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। आज विजय ने अपनी एक ब्लैक एंड वाइट फोटो साझा की, जिसमें वह हमेशा की तरह बहुत हैंडसम लग रहे हैं।
मनीष मल्होत्रा
बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा वैसे तो सेलिब्रिटीज के स्टाइलिश कपड़े डिजाइन करने में व्यस्त रहते हैं। लेकिन इस समय वह अपने दोस्त करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' का इंतजार कर रहे हैं। आज मनीष ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की जिनमें वह ब्लैक और वाइट जैकेट पहने बाहर देख रहे हैं। इन तस्वीरों में मनीष काफी स्टाइलिश लग रहे हैं।