बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सेट पर काफी खुशनुमा माहौल बनाकर रखती हैं। ये बात अक्सर फैंस को उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो से चला है। दीपिका सेट हो यार घर सभी के साथ मस्ती मजाक करती रहती हैं। कभी किसी के साथ प्रैंक करते हुए एक्ट्रेस कुछ ऐसा कर जाती है कि फैंस की हंसी ही नहीं रुकती। अब एक बार फिर ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें दीपिका पादुकोण ने अपने हेयर स्टाइलिस्ट के साथ मजाक करते हुए उन्हें मिर्च-नमक वाले कच्चे आम खिला दिए।
दीपिका पादुकोण ने शेयर किया वीडियो
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। दीपिका पादुकोण ने अपने हेयर स्टाइलिस्ट Yianni Tsapatori के लिए कच्चे आम काटकर उनमें नमक और मिर्च मिलाया। उनका हेयर स्टाइलिस्ट विदेशी हैं और वह तीखा नहीं खाते। वीडियो में दिख रहा है कि वह एक टुकड़ा खाते हैं और उनका चेहरा लाल हो जाता है। हेयर स्टाइलिस्ट यह कहते हैं कि, 'मेरा मुंह जल रहा है।' वहीं, ऐक्ट्रेस उनकी टांग खिंचाई करते हुए कहती हैं, 'क्या हुआ Yianni Tsapatori?' फैंस को दीपिका का ये अंदाज खूब भा रहा है और सभी उनके वीडियो पर ठहाके मारकर हंस रहे हैं।