Bimal Roy
- फोटो : Social Media
आज है बिमल रॉय की डेथ एनिवर्सरी
जब कान फिल्म फेस्टिवल का आज के निर्देशकों की तरह फिल्ममेकर अपनी ब्रांडिंग के लिए इस्तेमाल नहीं किया करते थे, उस दौर में बिमल रॉय ने कान जीत लिया था। संजय लीला भंसाली आज भी किसी नई हीरोइन का चयन करते हैं तो उसे बंदिनी, सुजाता और परिणीता देखने की सलाह देते हैं। हिंदी सिनेमा की नायिका को दमदार पहचान देने वाले निर्देशकों में बिमल रॉय का नाम पहले नंबर पर आता है। 11 फिल्मफेयर पुरस्कार, दो राष्ट्रीय पुरस्कार और कान फिल्म महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले बिमल रॉय ने पुनर्जन्म की कहानी पर मधुमती बनाई और इस फिल्म ने इतने पुरस्कार जीते कि करीब चार दशक तो कोई उनके पास भी नहीं फटक पाया। उनकी पुण्यतिथि पर आइए कोशिश करते हैं उनके निर्देशन का तिलिस्म समझने की, उनकी पांच कालजयी फिल्मों के सहारे।
विशेष: बिमल रॉय की ये फिल्में हैं भंसाली की हीरोइनों का पहला सबक, गुलजार से लिखवाया था ये हिट गाना