निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में पहली बार अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म में ऋतिक और दीपिका वायुसेना के पायलट की भूमिका निभा रहे हैं। 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म निर्देशित कर चुके सिद्धार्थ आनंद की इस ताजा फिल्म को लेकर ऋतिक और दीपिका के प्रशंसकों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। फिल्म के टीजर और गानों में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है। लेकिन, दीपिका की तारीफ इस बात के लिए भी होती है कि वह किसी एक सितारे के साथ ही कमाल नहीं करती हैं, उनके धमाल दर्शकों ने और सितारों के साथ भी खूब देखे हैं। आइए जानते हैं दीपिका पादुकोण इन हिट जोड़ियों के बारे में।