फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरा भास्कर का ओपन लेटर पढ़ टूटा दीपिका पादुकोण का सब्र, दिया करारा जवाब

Thu, 01 Feb 2018 08:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
vjauhar
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' काफी विरोध के बाद 25 जनवरी को रिलीज हुई। रिलीज के बाद एक मुद्दे ने फिर जोर पकड़ा वो था फिल्म देखने के बाद स्वरा भास्कर का ओपन लेटर। पहले एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति फिर शाहिद कपूर और फिर संजय लीला भंसाली ने स्वरा के इस ओपन लेटर का जवाब दिया। अब इस लिस्ट में एक नया नाम शामिल हो गया है। अब स्‍वरा भास्‍कर के ओपन लेटर पर अब दीपिका पादुकोण ने अपनी बात रखी है।
विज्ञापन

2 of 4
deepika padukone
डीएनए को दिए एक इंटरव्‍यू में दीपिका पादुकोण ने बताया, 'पद्मावत' जौहर का प्रचार नहीं करती है।' 'मैं यह साफ कर दूं कि हम जौहर का प्रचार नहीं कर रहे हैं। आपको फिल्‍म का सीन या उससे जुड़ी प्रथा को उसी समय के संदर्भ में देखना चाहिए, जिसमें वह दिखायी जा रही हैं, और जब आप ऐसा करेंगे, तब आपको समझ आएगा कि वह कितना दमदार है।
विज्ञापन

3 of 4
Shahid kapoor
शाहिद कपूर ने पद्मावत में फिल्माए गए जैहर सीन को लेकर कहा था, 'हर प्रथा के पीछे कई कारण थे।' बता दें कि इस फिल्‍म ने रिलीज के बाद कुछ ही दिनों में 146 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन

4 of 4
Swara Bhaskar
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने पद्मावत फिल्म देखने के बाद संजय लीला भंसाली को एक खुला खत लिखा था, इस लेटर को लिखने के बाद स्वरा भास्कर चारों तरफ चर्चा में आ गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें