फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: US में भी दिखी पद्मावत की धूम, परिवार ने पूरा थिएटर बुककर जमकर किया घूमर सॉन्ग में डांस

Thu, 01 Feb 2018 08:07 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तमाम विरोधों और हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच 'पद्मावत' बॉक्सऑफिस में जमकर कमाई कर रही है। न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। विदेश में रह रहे भारतीयों के बीच 'पद्मावत' की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर थियेटर के बाहर हाउसफुल का बोर्ड टंगा मिलता है।
विज्ञापन

2 of 4
यूएस के सेन फ्रांसिस्को में तो एक परिवार ने पूरा थिएटर ही बुक करा लिया। इतना ही नहीं 'पद्मावती' के कैरेक्टर्स के परिधान में सजधज कर सभी ने न सिर्फ फिल्म का लुत्फ उठाया बल्कि घूमर सॉन्ग में डांस भी किया।
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनलिस्ट कोमल नाहटा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में कोमल ने लिखा कि, 'सेन फ्रांसिस्को के परिवार ने पद्मावत पूरे पारंपरिक परिधान में देखा। आप भी देखिए इनका धमाल
 

 
विज्ञापन

4 of 4
इतना ही नहीं यूएस में ही एनबीए (नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन) में चार्लोट हॉर्नेट्स और मियामी हिट्स के मैच के दौरान भारतीय और अमेरिकन डांसर्स ने घूमर गाने पर जमकर डांस किया। जिसके बाद वहां मौजूद फैंस भी  चीयर लीडर्स के फिल्म के इस गाने पर नाचने लगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें