संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' काफी विरोध के बाद 25 जनवरी को रिलीज हुई। रिलीज के बाद एक मुद्दे ने फिर जोर पकड़ा वो था फिल्म देखने के बाद स्वरा भास्कर का ओपन लेटर। पहले एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति फिर शाहिद कपूर और फिर संजय लीला भंसाली ने स्वरा के इस ओपन लेटर का जवाब दिया। अब इस लिस्ट में एक नया नाम शामिल हो गया है। अब स्वरा भास्कर के ओपन लेटर पर अब दीपिका पादुकोण ने अपनी बात रखी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
deepika padukone
डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने बताया, 'पद्मावत' जौहर का प्रचार नहीं करती है।' 'मैं यह साफ कर दूं कि हम जौहर का प्रचार नहीं कर रहे हैं। आपको फिल्म का सीन या उससे जुड़ी प्रथा को उसी समय के संदर्भ में देखना चाहिए, जिसमें वह दिखायी जा रही हैं, और जब आप ऐसा करेंगे, तब आपको समझ आएगा कि वह कितना दमदार है।
विज्ञापन
3 of 4
Shahid kapoor
शाहिद कपूर ने पद्मावत में फिल्माए गए जैहर सीन को लेकर कहा था, 'हर प्रथा के पीछे कई कारण थे।' बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज के बाद कुछ ही दिनों में 146 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने पद्मावत फिल्म देखने के बाद संजय लीला भंसाली को एक खुला खत लिखा था, इस लेटर को लिखने के बाद स्वरा भास्कर चारों तरफ चर्चा में आ गई थीं।