फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: हीरोइन नंबर वन के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, मां बनने की प्लानिंग पर दीपिका का पहला खुलासा

Thu, 04 Jan 2024 02:34 PM IST
शुभम शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने अभिनय और निजी जीवन को लेकर हर सीजन में चर्चा में रहती हैं। अपने अभिनेता पति रणवीर सिंह के साथ सोशल मीडिया पर प्यार भरी नोंक झोंक के चलते उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ी माना जाता है। बीते साल ओटीटी शो ‘कॉफी विद करण’ में अपने निजी जीवन को लेकर खुलासों से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। अब एक इंटरव्यू में दीपिका ने मातृत्व सुख पर पहली बार ध्यान देने लायक खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस इंटरव्यू में दीपिका ने कहा कि वह उनके पति रणवीर सिंह के साथ अपने बच्चों का उन्हीं गुणों से भरण पोषण करना चाहते हैं जैसे उनके माता पिता ने किया है। दीपिका ने अपने माता पिता के परवरिश की सराहना की। बता दें कि गुजरे जमाने के बैडमिंटन के माहिर खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण दीपिका के पिता हैं। दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ अपना परिवार शुरु करने पर भी चर्चा की।
 

विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दीपिका ने अपने इंटरव्यू में कहा, “जब मैं अपने परिवार के बड़ों से मिलती हूं तो सभी मुझे कहते हैं कि मेरे व्यवहार में बदलाव नहीं आया है। मेरे माता पिता की परवरिश से ही सिनेजगत की चकाचौंध ने मुझे गुमराह नहीं किया। मेरे घर में कोई भी मुझे सेलिब्रिटी नही मानता। मैं पहले बेटी और बहन हूं और उसे मैं बदलना नहीं चाहती हूं। मेरा परिवार मुझे जमीन से जुड़ा हुआ रखते हैं, मैं और रणवीर यही गुण अपने बच्चों में चाहते हैं।”
 

4 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपना परिवार शुरू करने की बातें चलने पर दीपिका पादुकोण ने कहा, “बिल्कुल रणवीर और मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं। हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे।” दीपिका ने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ साल 2018 इटली में शादी रचाई थी। दोनों में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की लीला रामलीला’ की शूटिंग के दौरान करीबियां बढ़ी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन दीपिका पादुकोण जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ में अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी। फिल्म के टीजर और गानों में दीपिका और ऋतिक की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शन को तैयार है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण जल्द ही रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में लेडी सिंघम के अवतार में नजर आएंगी। दीपिका ने बीते साल दो बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें