फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-रणवीर की शादी की जिस रस्म पर उठे थे सवाल, अब सामने आ गईं उसकी तस्वीरें

Tue, 20 Nov 2018 06:01 PM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका और रणवीर की शादी में भी आनंद कारज की रस्म अदा की गई - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को भले ही 4 दिन बीत चुके हों, लेकिन उनकी शादी की तस्वीरों को लेकर सस्पेंस बरकरार था। 20 अक्तूबर की शाम को दीपिका ने जैसे ही सोशल मीडिया पर शादी की जुड़ी रस्मों की तस्वीरें शेयर करनी शुरू कीं, तब जाकर फैंस का इंतजार खत्म हुआ। इन तस्वीरों में वह रस्म भी शामिल थीं, जिसपर सवाल उठे। आगे की स्लाइड में देखिए उस रस्म की तस्वीरें और जानिए क्यों और किसने उठाए सवाल?
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका और रणवीर की शादी में भी आनंद कारज की रस्म अदा की गई - फोटो : अमर उजाला
खबर के मुताबिक, ये रस्म थी आनंद कारज की रस्म। दीपिका और रणवीर की शादी में भी आनंद कारज की रस्म अदा की गई। इस रस्म को निभाने के लिए गुरु ग्रंथ साहिब को बकायदा होटल ले जाया गया था। शादी में आनंद कारज रस्म के लिए गुरु ग्रंथ साहिब को होटल ले जाने से इटली के सिख समुदाय ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। आनंद कारज के लिए जोड़े को गुरुद्वारा जाना होता है ।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका और रणवीर की शादी में भी आनंद कारज की रस्म अदा की गई - फोटो : अमर उजाला
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के लिए गुरु ग्रंथ साहिब को इटली के होटल में ले जाया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, इटली के सिख ऑर्गेनाइजेशन के प्रेजिडेंट ने इस मुद्दे को उठाया है और वह इसे अकाल तख्त के जत्थेदार तक भी लेकर गए हैं। जत्थेदार का कहना है कि एक बार शिकायत मिलने के बाद वह मामले को आगे लेकर जाएंगे।

4 of 5
दीपिका और रणवीर की शादी में भी आनंद कारज की रस्म अदा की गई - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में रॉयल शादी की। रणवीर और दीपिका अब 21 नवंबर को पहले बेंगलुरु और फिर 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन करेंगे। इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। दीपवीर ने अपनी शादी पर करीब 30 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका और रणवीर की शादी में भी आनंद कारज की रस्म अदा की गई - फोटो : अमर उजाला
21 नवंबर को बेंगलुरु के होटल 'द लीला' में एक शानदार पार्टी होगी। यह रिसेप्शन दीपिका के पैरेंट्स की तरफ से है। उन्होंने होटल के सबसे बड़े हॉल बॉलरूम को रिसेप्शन के लिए बुक किया है। इस पार्टी के लिए ये स्टार कपल काफी मोटी रकम चुका रहा है। होटल में सेलिब्रेशन के लिए छोटे-बड़े मिलाकर कुल 18 वेन्यू हैं। ग्रैंड बॉलरूम का साइज 4400 स्केयर फिट है। सिटिंग कैपेसिटी की बात करें तो इसमें थियेटर स्टाइल में 600, क्लालसरूम में 240, यू-शेप में 80, बोर्ड रूम में 80, सिट डाउन बुफे में 240, क्लस्टर स्टाइल में 200 की कैपेसिटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें