जिया खान
- फोटो : सोशल मीडिया
जिया ने अपने लेटर में लिखा था, 'तुमने मुझे दर्द के सिवा कुछ भी नहीं दिया। मैंने तो सिर्फ और सिर्फ तुमसे ही प्यार किया था, लेकिन बदले में तुमने मुझे क्या दी, बस तन्हाई। कभी ऐसे भी दिन थे जब मैं अपना सबकुछ तुम्हारे साथ देखती थी। उम्मीद थी कि दोनों साथ होंगे, लेकिन तुमने सारे सपने चूर-चूर कर दिए। मैंने तुम्हारे लिए सबकुछ किया।' उन्होंने आगे लिखा था, 'अगर वो ये नोट पढ़ रहे हो, तो या तो वो इस दुनिया से जा चुकी होंगी या इसकी तैयारी कर रही होंगी। सूरज का मुझपर ऐसा असर था कि मैंने खुद को भुला दिया था, लेकिन वो मुझे तड़पाता रहा और तकलीफ देता रहा।' आज जिया खान हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने छोटे से करियर में वह काफी प्रभावशाली काम करने में कामयाब रहीं। उनकी यादें आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है।