dara singh mumtaz
1963 में रिलीज हुई फिल्म फौलाद में मुमताज और दारा एक साथ नजर आए। दोनों के प्यार के चर्चे हर किसी की जुबान पर थे। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। मुमताज की बहन की शादी दारा सिंह के भाई एसएस रंधावा से हुई थी। लेकिन जैसे-जैसे मुमताज का करियर ऊंचाइयों को छूने लगा दोनों के बीच मिलना-जुलना कम होता गया। इसके बाद दोनों कभी साथ नजर नहीं आए। एक इंटरव्यू में दारा सिंह ने कहा था, 'बॉलीवुड ने मुमताज को मुझसे छीन लिया।'