पंजाबी पॉप सिंगर दलेर मेहंदी ने अपने गानों से संगीत प्रिय लोगों में अपनी खास पहचान बनाई है। ऐसा शायद ही कोई पंजाबी संगीतप्रेमी हो जो दलेर मेहंदी के गानों पर थिरका ना हो। दलेर मेहंदी तुनक तुनक तुन, बोलो ता रा रा और हो जायेगी बल्ले बल्ले जैसी धुनों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने संघर्ष से और लगन से अपना नाम कमाया है। हाल ही में हुए इंटरव्यू में उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को साझा करते ये कहकर सबको चौंका दिया कि एक समय उन्हें भारत वापस आने के लिए मना किया गया था।