फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: दलेर मेहंदी को जेल और 'इमरजेंसी' से कंगना का फर्स्ट लुक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Thu, 14 Jul 2022 07:43 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
दलेर मेहंदी, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड से लेकर टीवी और साउथ सिनेमा तक से जुड़े सेलेब्स पर फैंस की नजरें टिकी रहती हैं। हर कोई जानना चाहता है कि सिनेमा जगत में क्या कुछ हो रहा है। राखी सावंत को श्रीलंका जाने से डर लग रहा है तो वहीं दलेर मेहंदी मानव तस्करी मामले में दलेर मेहंदी गिरफ्तार हो गए हैं, उनको दो साल की सजा हुई है। इसके अलावा आज कंगना रणौत की फिल्म इमरजेंसी का फर्स्ट लुक जारी हुआ है और जाह्नवी कपूर की फिल्म गुड लक जेरी का ट्रेलर आया है। इसके अलावा भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आज की बड़ी खबरें क्या हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर ही अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह श्रीलंका के आर्थिक संकट को लेकर बात कर रही हैं। ज्ञात हो कि इन दिनों श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वीडियो में राखी पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र करती हुई भी नजर आ रही हैं।

Rakhi Sawant: श्रीलंका जाने से डर रही हैं राखी, बोलीं- मेरे लिए पीएम मोदी से हिंदुस्तान का पैसा मांग लिया तो...
विज्ञापन

3 of 11
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा स्टैंडअप कॉमेडियन हैं, जिनका कॉमेडी शो फैंस के बीच काफी चर्चा में रहता है। इस शो के हर सीजन को दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया है क्योंकि कपिल शर्मा के शो का फॉर्मेट फैंस को हमेशा पसंद आता है। इस शो में बॉलीवुड के सेलेब्स अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने नजर आते हैं, जिनके साथ कपिल शर्मा की टीम कॉमेडी के साथ मजेदार बातें करती हैं। लेकिन कुछ समय से कपिल का शो ऑफ एयर है। वहीं, अब शो के नए सीजन को फिर से लाने की तैयारी शुरू हो गई है, जिससे जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है। 

Kapil Sharma Show: नए अंदाज में टीवी पर लौटने के लिए तैयार कपिल शर्मा शो, जानें कब देख सकते हैं आप

4 of 11
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब की पटियाला पुलिस ने गायक दलेर मेहंदी को गिरफ्तार किया है। उन पर यह कार्रवाई 19 साल पुराने मामले में हुई है। बता दें कि पंजाबी गायक पर वर्ष 2003 में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था। साल 2018 में पटियाला की कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। सजा को रद्द करने की अपील दलेर मेहंदी ने की थी। मगर पटियाला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने याचिका को रद्द कर दिया और सजा को बरकरार रखा। इसके बाद गायक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। वैसे यह पहला मामला नहीं है, जब दलेर मेहंदी किसी कानूनी लड़ाई में फंसे हैं। इससे पहले भी वह कभी किसी कानूनी पचड़े तो कभी किसी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़े तीन विवाद...

Daler Mehndi Case: पहले भी कानून को हाथ में ले चुके हैं दलेर मेहंदी? इन विवादों में जुड़ चुका है नाम
विज्ञापन

5 of 11
धनुष अपने बेटों लिंगा और यथरा के साथ - फोटो : Instagram
साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रूद्रो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित इस एक्शन फिल्म को लेकर धनुष काफी एक्साइटेड हैं और जमकर इसका प्रचार भी कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता लॉस एंजिल्स में फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान सारी लाइमलाइट उनके बेटों लिंगा और यथरा ने चुरा ली। तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

The Grey Man: ‘द ग्रे मैन’ के प्रीमियर पर धनुष के बेटों ने चुराई लाइमलाइट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें
विज्ञापन

6 of 11
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की कास्ट, कहानी, ग्राफिक्स और बजट सभी को लेकर खूब चर्चा की जा रही है। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी हुआ है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म में सभी का राजसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस फिल्म की कहानी चोल साम्राज्य से जुड़ी है और इसमें शानदार विजुअल्स का इस्तेमाल किया गया है। कुछ दिनों पहले फिल्म में ऐश्वर्या राय द्वारा पहने गए गहनों को लेकर हमने आपको विस्तार से बताया था। आज हम आपको फिल्म से जुड़े गाने की एक दिलचस्प डिटेल बताने जा रहे हैं।

PS- 1: 300 डांसर्स के साथ शूट हुआ 'पोन्नियन सेल्वन 1' का एक गाना, लग गया था इतना समय
विज्ञापन

7 of 11
लाल सिंह चड्ढा की स्पेशल स्क्रीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की वजह से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म से आमिर चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म को हिट कराने के लिए आमिर जमकर मेहनत कर रहे हैं। इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में आमिर के साथ साउथ सिनेमा के कई दिग्गज हस्तियां नजर आ रही हैं।

Laal Singh Chaddha: चिरंजीवी-राजामौली समेत साउथ के दिग्गजों ने देखी ‘लाल सिंह चड्ढा’, जानें कैसी लगी फिल्म?

8 of 11
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

पटियाला कोर्ट ने गुरुवार को पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को जेल भेज दिया है। बता दें कि 2003 में दलेर मेहंदी और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें दो साल कैद हुई थी। हालांकि उन्होंने पटियाला कोर्ट में इस फैसले को चुनौती दी। जिसके बाद आज गुरुवार को अदालत ने सेशन कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Daler Mehndi: मानव तस्करी मामले में दलेर मेहंदी को जेल, पटियाला कोर्ट ने बरकरार रखी सजा

9 of 11
नीतू चंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
"मुझे एक बिजनेसमैन ने सैलरीड वाइफ बनने का ऑफर दिया था।" इस बात का खुलाया बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने किया। गरम मसाला, सिंघम 3 और ट्रेफिक सिग्नल जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान एक चौंका देने वाला सच बताया। अभिनेत्री ने कहा, "एक बड़े बिजनेसमैन ने मुझे ऑफर दिया कि मैं 25 लाख रुपए की सैलरी पर उनकी बीवी बन जाऊं। मुझे समझ नहीं आता 13 नेशनल अवॉर्ड विनर्स के साथ फिल्में करने के बावजूद मुझे न काम मिल रहा है और ना ही पैसे।"

Nitu Chandra: 'मेरी बीवी बन जाओ, हर महीने दूंगा 25 लाख रुपये' नीतू चंद्रा ने रोते-रोते सुनाई आपबीती

10 of 11
सारा अली खान और जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/janhvikapoor
बी-टाउन स्टार किड्स में एक-दूसरे के साथ दोस्ती होना कोई नई बात नहीं है। हमने बॉलीवुड में कई दोस्तों की जोड़ियां देखी हैं, जो एक-दूसरे पर जान छिड़कती हैं। इन्हीं जोड़ियों में से एक पटौदी खानदान की पोती सारा और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर की है। इन दोनों की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है, सारा और जान्हवी अक्सर पार्टी करते और घूमते-फिरते एक-दूसरे के साथ स्पॉट की जाती हैं। ऐसे में दोनों की यह जोड़ी करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन में निर्माता-निर्देशक के साथ गपशप करती नजर आएंगी। इस सीजन का दूसरा एपिसोड आज यानी 14 जुलाई को रिलीज किया जाना है, जिसमें सारा और जान्हवी ने कई खुलासे किए। इन खुलासों में दोनों के केदारनाथ ट्रिप की एक ऐसी बात निकलकर आई, जिसे सुन सभी के रोंगटे खड़े हो गए। 

Koffee With Karan 7: सिर्फ 6000 रुपये के लिए सारा ने केदारनाथ में किया ऐसा काम, मरते-मरते बचीं जान्हवी कपूर
विज्ञापन

11 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'इमरजेंसी' की जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। फिल्म के टाइटल से ही साफ है कि इसकी कहानी में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना 'इमरजेंसी' को काफी करीब से छूने की कोशिश होगी। कंगना इस फिल्म में दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं और अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। इंदिरा गांधी के रूप में कंगना काफी आकर्षित लग रही हैं।

Emergency First Look: इंदिरा गांधी बन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगी कंगना रणौत, यहां देखिए पहला लुक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें