फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से 11 की उम्र में दलेर मेहंदी ने छोड़ दिया था घर, बाद में बने गायिकी की दुनिया के स्टार

Sat, 17 Aug 2019 03:51 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Daler Mehndi - फोटो : social media
गायक दलेर मेहंदी का जन्म 18 अगस्त 1967 को बिहार के पटना में हुआ था। दलेर मेहंदी ने भांगड़ा को दुनियाभर में पॉपुलर किया। उन्हें संगीत विरासत में मिली थी। शायद यही वजह रही कि उन्हें गायिकी का शौक बचपन से था।
विज्ञापन

2 of 5
Daler Mehndi - फोटो : social media
बचपन में दलेर मेहंदी का नाम दलेर सिंह था। दरअसल उनके माता-पिता ने उस वक्त डाकू दलेर सिंह के नाम से प्रभावित होकर उनका यह नाम रखा था। जब दलेर बड़े हुए तो मशहूर सिंगर परवेज मेहंदी के नाम पर उनके नाम के आगे 'सिंह' की जगह 'मेहंदी' जोड़ दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
Daler Mehndi - फोटो : amar ujala
दलेर के माता-पिता ने उन्हें बचपन में ही राग और सबद की शिक्षा दी थी। बता दें कि उनके परिवार में पिछली सात पीढ़ियों से गाने के प्रति झुकाव है। गाना सीखने के लिए दलेर मेहंदी ने 11 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और घर से भागकर गोरखपुर के रहने वाले उस्ताद राहत अली खान साहब के यहां पहुंचे थे। 13 साल की उम्र में दलेर ने यूपी के जौनपुर में करीब 20 हजार लोगों के सामने अपनी पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी।  

4 of 5
Daler Mehndi - फोटो : file photo
दलेर मेंहदी के कई गाने मशहूर हुए थे लेकिन जिस एलबम ने उनको रातों रात स्टार बनाया वो था एलबम 'बोलो ता रा रा रा'। जिसकी वजह से उन्हें न केवल संगीत की दुनिया में पहचान मिली बल्कि संगीत प्रेमियों के बीच भी वो एक जाना पहचाना नाम बन गए। 

पढ़ें: इस टीवी एक्ट्रेस ने किया मीका सिंह का समर्थन, कहा- हो सकता है आतंकवादियों को पकड़ने गए हों
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Daler Mehndi - फोटो : file photo
निजी जिंदगी की बात करें तो दलेर ने आर्किटेक्ट और गायिका तरनप्रीत से शादी की। तरनप्रीत को निक्की मेहंदी के नाम से जाना जाता है। दलेर चार बच्चों के पिता हैं। उनके बच्चों के नाम गुरदीप, अजीत, प्रभजोत और रबाब हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें