शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्मों में अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाली हैं। इसके अलावा उन्होंने अपना एक फिटनेस ऐप भी लॉन्च किया है। शिल्पा फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं। अक्सर योगा करते उनके वीडियो यूट्यूब और सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं । बता दें कि हाल ही में शिल्पा को पतले होने की दवाई का विज्ञापन ऑफर हुआ था।