करीब पांच दशकों से सिनेमा में सक्रिय अभिनेता रजनीकांत (Rajnikanth) को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड (Dada Saheb Phalke Award) से नवाजा जाएगा। केंद्र सरकार ने गुरूवार सुबह, 1 अप्रैल 2021 को इसकी सूचना दी है। रजनीकांत बीते पांच दशक से सिनेमा पर राज कर रहे हैं। इस साल ये सिलेक्शन ज्यूरी ने किया है। इस ज्यूरी में आशा भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई जैसे कलाकार शामिल रहे हैं।
रजनीकांत से पहले किन कलाकारों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है? कौन देता है यह पुरस्कार और कैसे होता है विजेता का चयन? आइए जानते हैं...